Move to Jagran APP

जाप ने राज्य सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-अपराधियों को मिल रहा संरक्षण

जन अधिकार पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। सरकार को किसान विरोधी बताया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 05:54 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 05:54 PM (IST)
जाप ने राज्य सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-अपराधियों को मिल रहा संरक्षण
जाप ने राज्य सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-अपराधियों को मिल रहा संरक्षण

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर स्टेशन चौक पर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिहार में बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।

loksabha election banner

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार आलोक ने कहा कि पूरे बिहार में कानून व्यवस्था बेपटरी है। अपराधी बेलगाम हो गए है। लोगों में भय का माहौल है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले आंदोलनकारी को पटना में लाठी से पीटा जाता है। इसके बाद झुठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। शासन व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। खुद राज्‍य सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि वर्तमान सरकार घोषणा करती है, जमीन पर कुछ नहीं दिखाई पड़ता है। किसानों का यूरिया खाद कालाबाजारी हो रहा है। सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर जयप्रकाश यादव, पवन झा, रुपेश कुमार, राज कुमार यादव, ओम प्रकाश यादव, जितेंद्र कुमार, प्रवेज अहमद, वरुण मंडल, विजय भारत, चंदन, सुमन कुमार, सूरज कुमार, संजय गुप्ता, रविन्द्र और बबलू आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.