Move to Jagran APP

बिहार में विशेष क्वारन्टाइन सेल बंद, अब सीधे जेल जाएंगे न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

कोरोना का कहर खत्म होते ही विशेष क्वारन्टाइन सेल को बंद कर दिया गया है। अब न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपित सीधे जेल जाएंगे। मुंगेर में बनाए गए विशेष क्वारन्टाइन जेल में नहीं रखे जाएंगे बंदी जेल आइजी ने तत्काल प्रभाव से किया बंद।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 04:25 PM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 04:25 PM (IST)
बिहार में विशेष क्वारन्टाइन सेल बंद, अब सीधे जेल जाएंगे न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
स्पेशल क्वारन्टाइन सेल बंद कर दी गई, अब जेल जाएंगे आरोपित।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जेलों में कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए बनाई गई विशेष क्वारन्टाइन जेलों (Special Quarantine Cell) को बंद कर दिया गया। जेल आइजी मिथिलेश मिश्र (Jail IG Mithilesh Mishra) ने कोरोना का कहर समाप्त होते ही विशेष क्वारन्टाइन जेलों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। अब भागलपुर, बांका, नवगछिया ही नहीं बल्कि सूबे के विभिन्न न्यायालयों से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने वाले आरोपित सीधे स्थानीय जेल भेजे जाएंगे। पूर्व की तरह कोरोना से बचाव को बनाए गए विशेष क्वारन्टाइन जेलों में अब उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारन्टाइन के लिए नहीं भेजा जाएगा।

loksabha election banner

भागलपुर, नवगछिया और बांका जिले के पुरुष नवागन्तुक आरोपित बंदियों को मुंगेर में बनाये गए विशेष क्वारन्टाइन जेल और महिलाओं को पटना स्थित विशेष क्वारन्टाइन जेल भेजा जाता था। वहां 14 दिन बिताने के बाद भागलपुर के शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, विशेष केंद्रीय कारा और महिला मंडल कारा के अलावा नवगछिया उप कारा और बांका मंडल कारा भेजा जाता था।

11 अप्रैल 2021 से बनाई गई थी विशेष क्वारन्टाइन जेल

कोरोना लहर को देखते हुए 2020 में कोरोना महामारी की भयावह स्थिति से जेल में बंद बंदियों को बचाने के लिए विशेष क्वारन्टाइन जेल बनाए गए थे। कोरोना का असर समाप्त होने के बाद 2020 में ही कुछ दिनों के लिए यह विशेष व्यवस्था स्थगित की गई थी पर कोरोना की दूसरी लहर आते ही 11 अप्रैल 2021 से पुन: इसे न सिर्फ बहाल किया गया था बल्कि कई सुविधाओं से भी लैस कराते हुए बंदियों के लिए वेक्सिनेशन की भी सुविधाएं मुहैया कराई गई थी।

भागलपुर, नवगछिया, बांका में पांच हजार से अधिक बंदी हैं बंद

कोरोना काल में विशेष क्वारन्टाइन जेलों में बंद बंदियों के अतिरिक्त भागलपुर, नवगछिया और बांका की जेल में बंद बंदियों की संख्या पांच हजार से अधिक है। विशेष क्वारन्टाइन जेलों के बंद कर दिए जाने के बाद वहां से उनके मूल जेलों में बन्दियों के लाए जाने से बंदियों की संख्या में इजाफा हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.