Move to Jagran APP

CM नीतीश के जनता दरबार में शामिल होंगे भागलपुर जिले के छह व्यक्ति

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भागलपुर के छह व्यक्ति नालंदा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री सचिवालय ने जनता दरबार में शामिल होने की अनुमति दे दी है। तीन व्यक्ति जमीन संबंधित मामलों को लेकर रखेंगे अपनी बात। पुलिस व होमगार्ड से संबंधित मामलों को लेकर मिलेंगे दो लोग।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 11:19 AM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 11:19 AM (IST)
CM नीतीश के जनता दरबार में शामिल होंगे भागलपुर जिले के छह व्यक्ति
आज है मुख्यमंत्री नीीतीश कुमार के जनता दरबार।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शामिल होने के लिए रविवार को छह व्यक्ति नालंदा के लिए रवाना हो गए। ये सभी सोमवार की सुबह नालंदा से पटना के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इन छह व्यक्ति को जनता दरबार में शामिल होने की अनुमति दे दी है। रविवार को डीआरडीए परिसर से छह लोगों को लेकर एक बस नालंदा के लिए रवाना हुई। पीरपैंती के विकास कुमार, कहलगांव के श्याम सुंदर कुमार, कहलगांव की ही रीना गुप्ता, सुल्तानगंज के विकास कुमार विधान, जगदीशपुर के समद और कहलगांव के गणेश साह को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शामिल होने की अनुमति मिली है। चयनित लोगों को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शामिल कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी साथ गए हैं।

loksabha election banner

पुलिस को भी साथ में भेजा गया है। इन लोगों को नालंदा के एक होटल में ठहराया गया है। जहां खाने की भी व्यवस्था की गई थी। सोमवार को सबेरे सभी को चाय व नाश्ता कराकर नालंदा से पटना ले जाया जाएगा। पटना पहुंचने के बाद सभी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात को रखेंगे। जगदीशपुर के समद अतिक्रमण से संबंधित समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचेंगे। सुल्तानगंज के विकास कुमार विद्यार्थी को जमाबंदी, कहलगांव के गणेश साह जमीन से संबंधी, श्याम सुंदर कुमार होमगार्ड की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

एडीएम अरुण कुमार स‍िंह वरीय नोडल पदाधिकारी

जनता दरबार में भाग लेने वाले आवेदकों के समस्याओं के समाधान और कार्यक्रम में भाग लेने वालों को सुरक्षित पटना तक पहुंचाने के लिए जिले में वरीय नोडल पदाधिकारी सहित दस सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी एडीएम अरुण कुमार स‍िंंह हैं। वरीय उप समाहर्ता कोमल किरण नोडल पदाधिकारी व वरीय उप समाहर्ता शैलेंद्र कुमार स‍िंंह सहायक नोडल पदाधिकारी हैं। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए कोषांग का कार्यालय डीआरडीए के उपर खुला है, जहां कर्मियों की टीम कार्यरत है।

ये पदाधिकारी आवेदकों को ले जा रहे पटना

  • प्रथम सोमवार : शंभू राय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी
  • सांख्यिकी पदाधिकारी के अवकाश में रहने पर श्रम अधीक्षक विनोद प्रसाद आवेदक को लेकर पटना जाएंगे।
  • द्वितीय सोमवार : संजय कुमार स‍िंह, जिला योजना पदाधिकारी
  • जिला योजना पदाधिकारी के अवकाश में रहने पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार यह जिम्मेवारी संभालेंगे।
  • तृतीय सोमवार : श्याम प्रसाद यादव, जिला कल्याण पदाधिकारी
  • जिला कल्याण पदाधिकारी के अवकाश में रहने पर जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव आवेदक को लेकर पटना ले जाएंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.