बूढ़ी गंडक तटबंध की मरम्मत को लेकर सावित्री बाई फुले की जन्म जयंती पर हस्ताक्षर अभियान शुरू
खगड़िया में सावित्री बाई फूले के जन्म जयंती पर लोगों ने बूढ़ी गंडक तटबंध की मरम्मत के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। इसके लिए सटन गांव में स्थित जवाहर पुस्तकालय में कैंप लगाया। लोगों ने कहा यह अभियान सरकार को जगाने के लिए शुरू किया गया है।
जागरण संवाददाता, खगडिय़ा । बूढ़ी गंडक तटबंध के जीर्णोद्धार को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का शुभारंभ सावित्री बाई फुले की 190वीं जयंती के अवसर पर की गई। फरकिया कला संस्कृति संगम अभियान को संचालित कर रही है। हस्ताक्षर अभियान को लेकर राटन गांव स्थित जवाहर पुस्तकालय में कैंप लगाया गया। अभियान के उमेश कुमार ने बताया कि खगडिय़ा जिले के चांदपुरा से लेकर बेगूसराय जिले के बगरस तक बूढ़ी गंडक नदी पर बने तटबंध कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है अथवा कमजोर है। सावन-भादो में लाखों की आबादी रतजगा करने को विवश हैं। इसलिए सरकार समय रहते तटबंध की मरम्मत करें। इस मौके पर उपमुखिया अजित कुमार, पूर्व मुखिया सरोजनी भारती, सामाजिक कार्यकर्ता, जितेंद्र जीतू, धीरज कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
छात्र नेता की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया
सीपीआई के जिलामंत्री प्रभाकर प्रसाद ङ्क्षसह ने कहा है कि एआइएसएफ के जिला सचिव रजनीकांत कुमार को पुलिस ने गलत ढंग से गिरफ्तार किया है। उन्होंने छात्र नेता की गिरफ्तारी की नदा की है। सीपीआई नेता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कहा है कि रजनीकांत अलौली प्रखंड के मेघौना पंचायत में डीलरों के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया। रजनीकांत की गिरफ्तारी गहरी राजनीतिक साजिश है।
सात को दिल्ली कूच करेंगे किसान
फरकिया मिशन व जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय की ओर से सावित्री बाई फूले की 190वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सात जनवरी को खगडिय़ा के किसान नए कृषि कानून के विरोध में और आंदोलनरत किसानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। बिहार से सौ किसान दिल्ली रवाना होंगे। इस मौके पर किसान नेता महेंद्र यादव, रामाधार यादव, विकास यादव आदि मौजूद थे।