जेल के अंदर प्रवेश से पूर्व जांच में जवानों को खोलने होंगे जूते
विशेष केंद्रीय कारा के अंदर ड्यूटी को जाने वाले सुरक्षाकर्मियों को अब रोज सुरक्षा जांच में अपने जूते खोलने होंगे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 12:33 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 12:33 PM (IST)
भागलपुर। विशेष केंद्रीय कारा के अंदर ड्यूटी को जाने वाले सुरक्षाकर्मियों को अब रोज सुरक्षा जांच में अपने जूते खोलने होंगे। जूते के अंदर गांजा, खैनी समेत अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं को बंदियों तक पहुंचाने की घटना उजागर होने के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा जांच सख्त कर दी है। प्रवेश द्वार पर अब सुरक्षा जांच के दौरान जेलर औचक निरीक्षण भी करेंगे। किन्हीं कारणों से ड्यूटी के दौरान जेल के अंदर अपनी ड्यूटी समाप्त होने के पूर्व भी यदि जेल के बाहर जाने की स्थिति हो तो भी उन्हें जूता खोल जांच करानी होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें