Move to Jagran APP

शिवरंजन बने कार्यकारी मुखिया, तीन मतों से पूनम को हराया

जिले के गोराडीह प्रखंड के खुटहा पंचायत में कार्यकारिणी मुखिया का चुनाव हुआ। इस चुनाव में शिवरंजन कुमार विजयी हुए।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 08:27 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 08:27 AM (IST)
शिवरंजन बने कार्यकारी मुखिया, तीन मतों से पूनम को हराया
शिवरंजन बने कार्यकारी मुखिया, तीन मतों से पूनम को हराया

भागलपुर, जेएनएन। गोराडीह प्रखंड की खुटाहा पंचायत में कार्यकारी मुखिया का चुनाव चाक चौबंद सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। मुखिया पद के लिए चुनाव कराने बीडीओ प्रभात केशरी, पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन, पंचायत सचिव शंकर, बाइपास टीओपी प्रभारी सुनील झा पहुंचे थे। दस वार्ड सदस्यों में से आठ सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अंबिका चौहान को चुनाव का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद आठ नंबर वार्ड की सदस्य पूनम देवी और नौ नंबर वार्ड के सदस्य शिव रंजन कुमार ने कार्यकारी मुखिया पद की दावेदारी दी। दो दावेदार रहने की वजह से अधिकारियों ने मतदान कराया। मतों की गिनती में शिवरंजन कुमार को पांच मत, पूनम देवी को दो मत मिला। एक मत अस्वीकृत हो गया। इस तरह शिवरंजन को कार्यकारी मुखिया पद के लिए विजयी घोषित किया गया।

loksabha election banner

मुखिया वीरेंद्र यादव के जेल चले जाने के कारण पिछले करीब छह माह से मुखिया पद खाली था। साथ ही उप मुखिया दयावती देवी का एक वर्ष पूर्व निधन होने की वजह से पंचायत के दोनों मुखिया और उप मुखिया पद रिक्त हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.