Move to Jagran APP

शरद पूर्णिमा 2021: आपको मिल जाएगा आपका प्रेम, अगर आप आज की रात करेंगे यह उपाय

शरद पूर्णिमा 2021 शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम भी कहा जाता है। पूर्णि‍मा पर चंद्रमा की काफी महत्‍ता है। चंद्रमा अर्थात प्रेम का प्रतीक। इसके प्रभाव से व्यक्ति का स्वभाव प्रेमी होता है। इस रात चंद्रमा की पूजा करें। अपने प्‍यार को पाने के लिए यह उपाय करें।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 10:47 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 10:47 AM (IST)
शरद पूर्णिमा 2021:  आपको मिल जाएगा आपका प्रेम, अगर आप आज की रात करेंगे यह उपाय
Sharad Purnima 2021: आज की रात प्रेमी को पाने के लिए राधा कृष्‍ण की पूजा करें।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। शरद पूर्णिमा 2021: शरद पूर्णिमा अर्थात कोजागरी पूर्णिमा (Kojagari Purnima)। यह दिन नवदंपतियों के लिए या फिर जिनका विवाह होने वाला है, खास है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए भी शरद पूर्णिमा का काफी महत्‍व है। काफी यादगार होता है यह दिन। चांद से ही प्रेम और प्रेमिका की तुलना की जाती है। मन का स्वामी चंद्रमा है। जब इसकी कलाएं बढ़ती हैं, तो प्रेम में भी वृद्धि होती है।

loksabha election banner

आप अपने प्‍यार को पाने के लिए कुछ ऐसा करें

भागलपुर जिले के गोवरांय निवासी भागवत किंकरी किशोरी जी ने कहा कि प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका को शरद पूर्णिमा की रात कुछ उपाय करने चाहिए। यह उपाय जिसकी शादी तय हो गई हो वह भी अपने होने वाले पति के लिए कर सकतीं हैं। साथ ही नवविवाहिता भी अपने सुखमय दांपत्‍य जीवन के लिए ऐसा करें। किन्‍हीं का अगर प्‍यार खो गया है तो वे उनके पाने के लिए शरद पूर्णिमा की रात आराधना करें। उपाय इस प्रकार हैं- शाम के समय राधा-कृष्ण का पूजा करें। दोनों को एक-एक गुलाब के फूलों की माला पहनाएं। चंद्रमा को अर्घ्य मध्‍य रात को दें। “ॐ राधावल्लभाय नमः” का जाप करें। कम तीन माला जपें। मधुराष्टक का भी 3 बार पाठ करना उचित होगा। भगवान से अपने प्रेमी को पाने के लिए अशीर्वाद मांगे व प्रार्थना करें। राधा-कृष्‍ण को चढ़ाई गयी गुलाब की माला को अपने पास रख लें। अपने प्रेमी और होने वाले पति को याद करते हुए माला का दर्शन करते रहें।

आज और कल दोनों दिन है पूर्णिमा

सेवाकुंज समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पौराणिक कथा व्यास भागलपुर के गोवरांय‍ निवासी आनंदमूर्ति आलोक जी महाराज ने कहा कि पूर्णिमा आज और कल दोनों दिन है। दोनोंं दिन की मान्‍यता है। 19 अक्टूबर की शाम से पूर्णिमा शुरू हाेगी। पूर्णिमा 20 अक्टूबर की शाम तक है। 19 अक्टूबर को शाम 7:03 बजे से 20 अक्टूबर की रात 8:26 बजे तक पूर्णिमा है। 

यह भी पढ़ें - शरद पूर्णिमा 2021: आकाश से होगी अमृत वर्षा, चांद की रोशनी में खीर रखने की है परंपरा, जानिए कब और कैसे करें पूजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.