Move to Jagran APP

पूर्व सांसद ने ममता पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा-पश्चिम बंगाल में टूट रही लोकतंत्र की मर्यादा

हुसैन ने कहा कि बंगाल में कानून का राज समाप्त हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। पोस्टरों पर कीचड़ फेंके जा रहे हैं। यूपी के सीएम को आने की अनुमति नहीं दी जाती है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 04:34 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 04:34 PM (IST)
पूर्व सांसद ने ममता पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा-पश्चिम बंगाल में टूट रही लोकतंत्र की मर्यादा
पूर्व सांसद ने ममता पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा-पश्चिम बंगाल में टूट रही लोकतंत्र की मर्यादा

भागलपुर [जेएनएन]। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहां की स्थिति पर केंद्र सरकार और राज्यपाल की नजर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकतंत्र की मर्यादा का हनन कर रही हैं। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जमीन खिसक रही है। उक्त बातें भागलपुर में उपमेयर राजेश वर्मा के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कही। हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीबीआइ की कार्रवाई से क्यों डर लग रहा है।

loksabha election banner

सीबीआइ की कार्रवाई के नाम पर बंगाल सरकार अराजकता फैला रही है। जबकि कानून सभी के लिए बराबर है। कायदे से ममता को सीबीआइ जांच में सहयोग करना चाहिए। कांग्रेस राज में गुजरात में तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी ने जांच में सहयोग किया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी सीबीआइ को सहयोग दिया है। हुसैन ने कहा कि बंगाल में कानून का राज समाप्त हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। भाजपा के पोस्टरों पर कीचड़ फेंके जा रहे हैं।

यूपी के सीएम की हेलीकाप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि कोई भी राज्य सरकार राजनीतिक गतिविधियां रोक नहीं सकती है। अब भ्रष्टाचार पर हो रही कार्रवाई को रोका जा रहा है। भाजपा देश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। हुसैन ने कहा कि वे मंगलवार को मुर्शिदाबाद में पार्टी की रैली में शामिल हो रहे हैं। राहुल गांधी के यह बयान कि बिहार बेरोजगारों का केंद्र बन गया है, इस पर हुसैन ने आलोचना की है। कहा कि बिहार के लोग बेरोजगार नहीं मेहनतकश हैं। रोजगार और स्वरोजगार करते हैं। कांग्रेस ही बेरोजगारी का सेंटर है। उन्होंने पटना की रैली को फ्लॉप बताया। राहुल के बयान का राज्य की 11 करोड़ जनता चुनाव में जवाब देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.