मुंगेर में सात अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद, दो गिरफ्तार
पुलिस दो हथियार तस्करों को सात अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 10:22 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 06:30 AM (IST)
जेएनएन, मुंगेर : कासिमबाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर स्कूल के समीप से पुलिस दो हथियार तस्करों को सात अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हथियार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर हथियार की डिलवरी देने के लिए मकससपुर आने वाले हैं। इस सूचना के बाद कासिमबाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी कर संजय शर्मा और विशुनदेव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने सात अर्धनिर्मित पिस्टल और दो पिस्टल बैरल बरामद किया है। कासिमबाजार थानाध्यक्ष ने कहा कि संजय शर्मा पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें