Move to Jagran APP

दीवानी मामले के वरीय अधिवक्ता अरुण दुबे का निधन, अधिवक्‍ताओं में शोक

भागलपुर के वरीय अधिवक्‍ता अरुण दुबे का निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन पर अधिवक्‍ताओं ने दुख व्‍यक्‍त किया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 10:37 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 10:37 AM (IST)
दीवानी मामले के वरीय अधिवक्ता अरुण दुबे का निधन, अधिवक्‍ताओं में शोक
दीवानी मामले के वरीय अधिवक्ता अरुण दुबे का निधन, अधिवक्‍ताओं में शोक

भागलपुर, जेएनएन। दीवानी मामले के अधिवक्ता अरुण कुमार दुबे का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। 80 वर्षीय दुबे बीते एक सप्ताह से बीमार थे। बुधवार की रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई थी। इसके बाद स्वजनों से उन्हें जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

चिकित्सकों ने उनमें दिखे लक्षण के आधार पर मृत्यु पश्चात कोरोना संक्रमण की जांच कराई है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। अरुण दुबे मूलरूप से कहलगांव के अंतीचक स्थित भवानीपुर गांव के रहने वाले थे। खंजरपुर के खिरनी घाट रोड में वर्षों पूर्व से घर बनाकर रहने लगे थे। उनके निधन पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कई अधिवक्ताओं ने उनके आवास पर जाकर शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव संजय कुमार मोदी ने दुबे के निधन को संघ के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि एक अभिभावक को खो दिया है। जिनके सानिध्य में रहकर काफी संख्या में युवा साथी दीवानी मामलों के जानकार बने।

महासचिव ने कहा कि संघ के नियमानुसार वरीय अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शोक प्रकट करने वालों में संघ उपाध्यक्ष वीरेश प्रसाद मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, रंजन चौधरी, अंजनी मिश्रा, मंजर आलम, पंकज कुमार राय समेत काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे।

नाथनगर भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरण शर्मा का निधन

नाथनगर प्रखंड भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरण शर्मा (56) का  निधन गुरुवार को राघोपुर स्थित उनके आवास पर हो गया। इससे कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा आइटी सेल के प्रभारी कुंदन राज के नेतृत्व और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार आशीष उर्फ रंजीत यादव की अध्यक्षता में ऑनलाइन शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अॢपत की। शोकसभा में नाथनगर विधानसभा प्रभारी विजय सिंह कुशवाहा, तारकेश्वर झा, जिप उपाध्यक्ष आरती यादव, किसान मोर्चा महामंत्री राम राय, प्रवक्ता राकेश यादव, अनु जाति मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार पासवान, महामंत्री आलोक कुमार मंडल, प्रभाकर झा आदि शामिल हुए।

व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष की पत्नी का निधन

व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष सह सधुआ चापर के पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर यादव की पत्नी वनमाला देवी का निधन हो गया वह बीमार थीं। इनके पुत्र सीपक यादव लोजपा के युवा जिलाध्यक्ष हैं। परिवार के प्रवीण यादव, दीपक यादव, मिट्ठु यादव, सोनू यादव शोक संतप्त हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.