30 स्कूलों को बनाया क्वारंटाइन सेंटर, निर्माण कार्य रुका
जिले के 71 मध्य विद्यालयों में इसी साल से नौंवी कक्षा की पढ़ाई शुरू होनी थी। क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाने के कारण यहां क्लास बनाने का काम रुक गया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 10:46 PM (IST)
भागलपुर। जिले के 71 मध्य विद्यालयों में इसी साल से नौंवी कक्षा की पढ़ाई शुरू होनी थी। इसके लिए सभी स्कूलों में तीन से चार कमरे बनाने का काम चल रहा था।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इन सभी स्कूलों में दो जून तक निर्माण कार्य पूरा होना था और 10 तक बेंच-डेस्क और अन्य संसाधनों को उपलब्ध कराना था। इस बीच 30 मध्य विद्यालयों को क्वारंटाइन सेंटर बना दिया गया। इस कारण इन स्कूलों में निर्माण कार्य बंद हो गया है। अब क्वारंटाइन सेंटर हटने के बाद इन स्कूलों में निर्माण कार्य शुरू होगा। जिन स्कूलों को क्वारंटाइन सेंटर नहीं बनाया गया है, वहां सभी संसाधन 10 से पहले उपलब्ध कराने का निर्देश डीईओ ने दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें