शादी करने की बात कहकर छात्रा के साथ तीन साल तक करता गलत काम, फिर Munger News
पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि युवक शादी का झांसा देकर तीन वर्षो से यौन शोषण कर रहा था। जब मैंने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से इन्कार कर दिया।
मुंगेर [जेएनएन]। शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा के साथ उसी गांव का युवक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। पीडि़ता के द्वारा थाना में मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया।
पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि युवक शादी का झांसा देकर तीन वर्षो से यौन शोषण कर रहा था। जब मैंने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। पीडि़ता के पिता ने कहा कि बीते नौ अगस्त को मेरी लड़की का अपहरण कर लिया गया था। जब मैंने थाना में अपने पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने अपहरण की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को दोनों को बरामद कर लिया।
अपरहण मामले में लड़का को गिरफ्तार कर लिया गया। पीडि़ता ने कहा लड़का 11 वीं छात्र है। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए लड़की को सदर अस्पताल भेजा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की जांच में तेजी आएगी। इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि पीडि़ता के बयान पर लड़के को हिरासत में लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप