Move to Jagran APP

Sawan 2022: इन तीन राशियों पर होगी धन वर्षा, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, ऊंचा पद और सम्मान

Sawan 2022 वृष मिथुन और कर्क राशि वाले लोगों की आमदनी बढ़ेगी। इन राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। ऊंचा पद और सम्मान में भी बढ़तरी होगी। इन लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनेगी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 01:45 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 07:40 AM (IST)
Sawan 2022: इन तीन राशियों पर होगी धन वर्षा, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, ऊंचा पद और सम्मान
Sawan 2022: भगवान शिव की विशेष कृपा भक्‍तों पर बनेगी।

ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Shravan 2022 : श्रावण अर्थात सावन माह का महत्‍व हिंदू धर्म में विशेष है। यह माह भगवान शिव भोलेनाथ को समर्पित है। 14 जुलाई 2022 से सावन माह शुरू हो रहा है। बिहार और झारखंड के लोगों के लिए यह माह काफी खास है। पूरे माह तक कांवरिये भागलपुर के सुल्‍तानगंज से झारखंड के देवघर और बासुकीनाथ जाते हैं। 12 अगस्‍त तक 2022 यह सिलसिला जारी रहेगा। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन का महीना वृष, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। आइए जानते हैं इस तीन राशि के बारे में...

prime article banner

भागलपुर जिले के पनखोरिया, कुर्मा पंचायत, कहलगांव, भागलपुर निवासी कर्मकांड के विद्वान संपूर्णानंद तिवारी 'योगी राहुल तिवारी' ने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए भगवान राम और शिव परिवार की भी पूजा करें। उन्‍होंने कहा कि भोले बाबा भाव के भूखे हैं, उन्‍हें जो श्रद्धापूर्वक पूजन करते हैं, उनका वे कल्‍याण करते हैं। उन्‍होंने कहा कि वृष, मिथुन और कर्क राशि वाले लोगों के लिए सावन माह बेहद खास है।

वृष : वृष राशि के जातकों के लिए सावनव माह बहुत शुभ है। मनोवांक्षित फल देने वाला है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी, पदोन्‍नति, आय में वृद्धि के योग हैं। इस महीने रुके हुए कई काम हो जाएंगे। व्‍यापारियों और कारोबारियों बिजनेस में सफलता मिलेगी। बड़ी डील हो सकती है। सावन माह में आने वाले सभी सोमवार में भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग का अभिषेक करें।

मिथुन : मिथुन राशि वाले लोगों पर शिवजी की सावन माह में बहुत ज्‍यादा कृपा बरसने वाली है। बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नई नौकरी की संभावना है। पदोन्‍नति मिल सकती है। व्‍यापारी इस महीने में तगड़ा मुनाफा कमाएंगे। घर-गाड़ी या कीमती वस्‍तु खरीदने का योग इस माह में है। विदेश से भी धन लाभ हो सकता है।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को सावन का महीना खास लाभप्रद होगा। पद-पैसा-प्रतिष्‍ठा सब कुछ मिल सकता है। जिन चीजों का इंतजार था, वो इस माह में मिलेंगी। किस्‍मत की मदद से काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। सुकून देने वाली खबर मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.