Move to Jagran APP

सर्व धर्म प्रार्थना: बस ! चंद घंटे का इंतजार, सर्वधर्म प्रार्थना सभा के लिए हो जाएं तैयार

सर्व धर्म प्रार्थना भागलपुर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में सर्व धर्म प्रार्थना सभा की तैयारी हुई है। कुछ ही देर बाद सुबह 11 बजे कोरोना से जान गंवा चुके लोगों के लिए प्रार्थना होगी। डीएम एसएसपी विवि अधिकारी रेल कर्मी आदि इसमें शामिल होंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 08:45 AM (IST)
सर्व धर्म प्रार्थना: बस ! चंद घंटे का इंतजार, सर्वधर्म प्रार्थना सभा के लिए हो जाएं तैयार
सुबह 11 बजे कोरोना से जान गवा चुके लोगों के लिए करेंगे प्रार्थना

जागरण संवाददाता, भागलपुर। सर्व धर्म प्रार्थना: कोरोना वायरस से जान गवा चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए महज चंद घंटे बाद दैनिक जागरण की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हो रहा है। भागलपुर शहर से लेकर प्रखंड और गांव तक के लोग इस आयोजन के लिए तैयार हैा। कुछ देर बाद ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन रखें। कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गवा चुके लोगों को आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दें। पीड़ित लोगों के लिए मंगल कामना करें।

loksabha election banner

11:00 बजे जो लोग जहां हो या कार्यालय में काम कर रहे हैं तो दो मिनट समय निकालकर इस सर्व धर्म प्रार्थना सभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। दरअसल, इस वायरस ने पति को पत्नी से बेटे को बाप से जुदा कर दिया हम लोग आज दिवंगत हो चुके उन आत्माओं की शांति के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करेंगे दैनिक जागरण का इस देशव्यापी अभियान को सफल बनाएंगे। इस मार्मिक पल का हर कोई गवाह बनेंगे।

जिलाधिकारी, पुलिस के वरीय पदाधिकारी, विवि, कृषि विवि, रेल कर्मी, रेल यात्री, सामाजिक संगठन, व्यापारी, सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधि से लेकर आम लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोकभिवानी वाला के नेतृत्व में शहर के सभी व्यापारियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष जियाउर रहमान, प्रधान सलाहकार रमण कर्ण अंगार पैलेस में एकजुट होकर श्रद्धांजलि देंगे। दूसरी ओर सर्व धर्म प्रार्थना सभा के जरिए शहर के लोग अपार्टमेंट और घरों की छतों पर प्रार्थना करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों में काफी उत्साह है। सोमवार को एकजुटता का परिचय देते हुए बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। लोगों ने कहा कि दैनिक जागरण का यह प्रयास बेहतर है सभी लोग शामिल होंगे। विश्‍व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इस आयोजन में शमिल हो रहे हैं। कई अन्‍य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी इसकी तैयारी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.