Move to Jagran APP

BJP : जानिए... संजय जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने क्या कहा Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी ने सांसद संजय जायसवाल को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति से भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ता काफी खुश हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 07:53 AM (IST)
BJP :  जानिए... संजय जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने क्या कहा Bhagalpur News
BJP : जानिए... संजय जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने क्या कहा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। बेतिया के सांसद डॉ संजय जायसवाल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

prime article banner

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय, अर्जित चौबे, देव कुमार पांडेय और ने कहा कि संजय जायसवाल सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। वे लगातार संसद सदस्य व संगठन में कई जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। हमारे संगठन की यही विशेषता है कि किसी भी कार्यकर्ता को शीर्ष नेतृत्व चयनित कर जिम्मेदारी देती हैं और कार्यकर्ता दायित्व को श्रद्धा भाव व तन मन धन से निभाते हैं।

मनोनयन पर जिला महामंत्री विजय कुशवाहा, मुकेश सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप निराला, कन्हाई मंडल, संतोष कुमार, प्रो किरण सिंह, गुड्डू शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, जिला मंत्री मुरारी पासवान, विपुल सिंह, मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, मुकुल कुमार, प्रदीप जैन, पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर, अभिनव सिंह, प्रिंस मंडल, संजीव सिंह, मनीष दास, देवव्रत घोष, सुधीर भगत, सुनील सिंह, रामदेव साह, अजित गुप्ता, प्यारे हिंद, आदित्य पाण्डेय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संविधान किसी व्‍यक्ति पर आधारित नहीं हैं। पार्टी के शीर्ष तक कोई भी व्‍यक्ति पहुंच सकता है। यह राजनीतिक पार्टी परिवादवाद का समर्थक या पोषक नहीं रहा है। यही कारण है कि संजय जायसवाल जैसे व्‍यक्ति प्रदेश अध्‍यक्ष बने। उन्‍होंने कहा संजय जायसवाल से हमारा संबंध बहुत पुराना है। कई बार सांग‍ठनिक कार्य के दौरान उनसे भेंट हुई हैं। काफी मृदुभाषी, संगठन के अनुसार चलने वाले और पार्टी द्वारा दी गई जिम्‍मेदारी का पालन करने वाले हैं। अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उनका जीवन पार्टी और देश को समर्पित रहा है। उनके प्रदेश अध्‍यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.