Move to Jagran APP

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13 वर्षों से फरार नक्सली केवली सादा गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने 13 वर्षों से फरार नक्सली केवली सादा को गिरफ्तार कर लिया। हत्या सीएलए एक्ट आम्र्स एक्ट का दर्ज है मामला। कट्टा व दो गोली के साथ पुलिस ने सिसौना गांव में पकड़ा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 05:46 PM (IST)
सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13 वर्षों से फरार नक्सली केवली सादा गिरफ्तार
महिषी थाना में गिरफ्तार नक्सली के साथ सदर एसडीपीओ, थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार व अन्य।

संवाद सूत्र, महिषी (सहरसा)। सहरसा में महिषी थाना पुलिस ने शनिवार की रात सिसौना गांव में छापेमारी कर 13 वर्षो से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली दरभंगा जिला के कुशेश्वर थाना क्षेत्र के गैरजोड़ी गांव के घुसक सादा उर्फ केवली सादा की तलाश पुलिस-नक्सली मुठभेड़, हत्या व अन्य मामलों में की जा रही थी। नक्सली के पास से एक कट्टा व दो गोली बरामद किया गया है। जबकि वह दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना का फरार स्थाई वारंटी भी है।

loksabha election banner

एसपी लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की तलाश लंबे अरसे से हो रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि वह सिसौना गांव आया हुआ है। थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित कई नक्सली कांड में फरार चल रहा था। इसपर महिषी थाना में चवन यादव की हत्या, पुलिस-नक्सली मुठभेड़, आम्र्स एक्ट व सीएलए एक्ट के दो एवं अन्य मामले दर्ज हैं। जबकि दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना का स्थाई वारंटी है।

सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि महिषी थाना में दर्ज हत्या और नक्सली वारदात में शामिल होने के अलावा दरभंगा जिले के बेनीपुर न्यायालय से भी स्थायी वारंट निर्गत है। यह पिछले 13 वर्षो से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। छापेमारी में एसआई रेखा कुमारी, सोनू कुमार व एएसआई कुमार बिनोदानंद, ब्रजेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

बाइक लूट का प्रयास कर रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा

सोनवर्षा राज (सहरसा)। बसनही थाना क्षेत्र के बड़सम नहर के समीप रविवार की देर शाम मोटरसाइकिल लूट का प्रयास कर रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार पकड़ा गया बदमाश दो दिन पूर्व मोटरसाइकिल लूट की घटना में शामिल था। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम बड़सम गांव निवासी मन्नू कुमार अपनी मोटरसाइकिल से निजी कार्य कर घर लौट रहे थे इसी दौरान बड़सम नहर के निकट बदमाशों ने मन्नू को रोक मोटरसाइकिल लूट का प्रयास किया। मन्नू के विरोध जताने एवं हो हल्ला मचाने पर ग्रामीण को जुटता देख बदमाश भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। मामले की जानकारी बसनही पुलिस को दी गई। ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि दो दिन पूर्व पचलख नहर के निकट मोटरसाइकिल लूट में इन बदमाशों की संलिप्तता हो सकती है।

::::


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.