Move to Jagran APP

Saharsa: मैं कोई नौकर नहीं जो खाना बनाती रहूं, इतना कहते ही पति को घोंप दिया चाकू, पढि़ए पूरी वारदात

सहरसा में पति और पत्‍नी का विवाद काफी गहरा गया है। पति ने जब खाना मांगा तो पत्‍नी ने नहीं दिया। गुस्‍से में पति ने पत्‍नी को झापड़ दे दिया। गुस्‍से में आकर पत्‍नी ने अपने पति को चाकू घोंप दिया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 11:19 PM (IST)
Saharsa: मैं कोई नौकर नहीं जो खाना बनाती रहूं, इतना कहते ही पति को घोंप दिया चाकू, पढि़ए पूरी वारदात
झापड़ के बदले पत्नी ने पति को घोंप दिया चाकू।

सत्तरकटैया (सहरसा)। सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के रहुआ तुलसियाही गांव में पत्नी ने शुक्रवार को पति को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। पति द्वारा खाना मांगने के बाद हुई कहासुनी में इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मी पति का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने वहां पहुंचकर जख्‍मी का बयान लिया। 

loksabha election banner

जख्मी धीरेंद्र राम ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी कंचन देवी से खाना मांगा। इस पर पत्‍नी ने कहा कि वह नौकर नहीं है जो हमेशा खाना बनाते हैं। हम यहां खैरात में नहीं आए हैं। इसके बाद पत्नी से कहासुनी हो गई। इस दौरान उन्होंने पत्नी को झापड़ मार दिया। इसी आक्रोश में आकर पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। इस घटना में वे जख्मी हो गए। हालांकि जख्‍मी की हालत गंभीर नही है। 

इस मामले में आरोपित कंचन देवी ने बताया कि उनके पति अक्सर नशे की हालत में घर आकर मारपीट करते हैं। खाना मांगने की बात पर भी मारपीट की गई। शराब पीने से मना किया गया तो झापड़ मार दिया। इसी को लेकर कहासुनी हो गई। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जख्मी का फर्द बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।  

अक्‍सर होता रहता है विवाद

बताया जा रहा है इस दंपती में हमेशा विवाद होता रहा है। कई बार पहले भी मारपीट की घटना घट चुकी है। घर से सदस्‍यों और लोगों ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई बाज नहीं आए। मामला पंचायत तक भी पहुंच चुकी है। मायके पक्ष के लोग भी इस मामले कई बार कूदे। लेकिन‍ कुछ नहीं हुआ। दोनों के बीच प्रेम कम है। इस कारण विवाद होते रहता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.