मुंगेर के अस्पतालों में इलाज में कोई परेशानी हो तो यहां करें शिकायत, बोले सीएस-नहीं परेशान होंगे मरीज
मुंगेर के सदर अस्पताल का अचानक सिविल सर्जन निरीक्षण करने पहुंच गए। सीएस ने कहा बेहतर होगी अस्पताल की व्यवस्था नहीं परेशान होंगे मरीज। कहा कि - लगातार इलाज को लेकर शिकायत मिल रही है। उन्होंने कई निर्देश जारी किए हैं।
संवाद सूत्र, मुंगेर। सिविल सर्जन डा. हरेंद्र कुमार आलोक ने कहा कि सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी, इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सभी सेवाओं का लाभ मिलेगा। व्यवस्था में सुधार होने की कवायद तेजी से चल रही है। बुधवार को अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल को अत्याधुनिक बनाना प्राथमिकता है। सदर अस्पताल में आक्सीजन प्लांट बनकर तैयार है, जल्द ही इसका उद्घाटन होगा।
सिविल सर्जन इमरजेंसी वार्ड पहुंचे वहां मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ डा. रौशन कई दिशा-निर्देश भी दिए। प्रसव केंद्र, एनआरसी एसएनसीयू महिला वार्ड पुरुष वार्ड का बारी-बारी से निरीक्षण किया। साफ-सफाई विशेष ध्यान देने की बात कही। सीएस ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव का पाठ पढ़ाया। चिकित्सक और कर्मियों से कहा सेवा भाव नहीं होने दे कम जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें मरीजों की सेवा कहा कि सभी चिकित्सक और कर्मी ससमय अस्पताल पहुंचे। ईमानदारी के साथ काम करें, कोई गर्मी समय पर ड्यूटी पर नहीं आते हैं और काम में लापरवाही बरतते हैं वैसे कर्मियों को कार्रवाई के दायरे में लाएं।
मरीजों से पूछा, कोई दिक्कत भी है
सिविल सर्जन महिला व पुरुष वार्ड में पहुंचे और मरीजों से हाल-चाल भी जाना। मरीजों से बात की अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से बेड चादर, दवा और भोजन मिलने के बारे में भी जानकारी ली। दरअसल, जिलाधिकारी के लगातार निरीक्षण के बाद अस्पताल की व्यवस्था को देखने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही है। सिविल सर्जन ने कहा कि सरकारी की ओर से मरीजों के लिए जो सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सभी को सुविधाएं दी जा रही है।
यहां से लगातार इलाज में लापरवाही की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि मरीज काफी परेशान हो रहे हैं।समय पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते। जिलाधिकारी ने भी कई बार अचानक निरीक्षण कर सख्ती की है।