RSS : जिले में पांच हजार घरों में स्वयंसेवकों ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, भारतीय नववर्ष की दी बधाई
RSS Varsha Pratipada Ustav Chaitra Shukla Pratipada Corona virus के कारण आरएसएस ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव में परिवर्तन किया। स्वयंसेवकों ने घरों में समारोह किए।
भागलपुर, जेएनएन। चैत्र शुक्ल पक्ष एक वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को समारोह का आयोजन किया। इस बार वर्ष प्रतिपदा उत्सव संघ के स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घरों में परिवार के साथ मनाए। भागलपुर महानगर के सभी सातों उपनगरों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दिन स्वयंसेवकों के लिए विशेष खास का दिन है। आज ही के दिन संघ के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। आज स्वयंसेवकों ने उन्हें आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया। स्वयंसेवकों ने अपने-अपने घरों में स्वजनों के साथ आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले गणवेश में ध्वज लाया। फिर आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया। सभी लोगों ने आपस में वर्ष प्रतिपदा, नवरात्र, डॉ हेडगेवार, आरएसएस, महाराज विक्रमादित्य आदि विषयों पर घरों में चर्चा की। पुन: संघ प्रार्थना का सभी ने सामुहिक रूप से पाठ किया। आज के दिन घरों ने सभी ने भगवा ध्वज लगाया था। पकवान आदि बनाया गया।
सुबह से ही स्वयसंवेक एक दूसरे को फोन कर भारतीय अर्थात हिंदू नववर्ष की बधाई देने में लगे रहे। सोशल साइट पर भी लोगों ने मैसज और पोस्ट कर वर्ष प्रतिपदा की शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला कार्यवाह निर्भय कुमार चौधरी ने कहा कि जिले भर में समारोह का आयोजन किया गया। जिले का ऐसा एक भी गांव नहीं था, जहां दर्जनों भर से ज्यादा लोगों ने अपने घरों ने यह कार्यक्रम ना किया हो। उन्होंने कहा कि पांच हजार से ज्यादा परिवारों ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव संघ की पद्धति से मनाया गया।
यहां बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण संघ ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव के किसी भी समारोह को सार्वजनिक रूप से नहीं करने का निर्णय लिया था। जिला संघचालक प्रो. राणा प्रताप सिंह, नगर संघचालक डॉ. चंद्रशेखर साह, विभाग प्रचारक विजेंन्द्र जी और पूर्व प्रांत सह संघचालक डॉ. लक्ष्मीकांत सहाय ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने भी सुबह से अपने घरों पर अपने स्वजनों के साथ विभिन्न कार्यक्रम किए। उन्होंने भी आद्य सरसंघचालक प्रणाम और प्रार्थना किया। फोन और सोशल साइट पर सभी को बधाई दी।
दूसरी तरफ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, विद्या भारती, भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, राष्ट्र सेविका समिति, भारतीय मजदूर संघ, संस्कार भारती, सहकार भारती, अधिवक्ता परिषद, सेवा भारती आदि ने भी व्यक्तिगत रूप से समारोह का आयोजन किया। दूसरी तरफ, आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने भी वर्ष प्रतिपदा पर सबको बधाई दी है।
एक दूसरे को बधाई दे मनाया प्रतिपदा उत्सव
चैत्र शुक्ल पक्ष (एक) वर्ष प्रतिपदा पर बुधवार को भागलपुर समाचार पत्र विक्रेता मजदूर संघ के वितरक बंधुओं ने एक दूसरे को बधाई दी। यह दिन स्वयंसेवकों के लिए खास है। आज ही के दिन संघ के संस्थापक और प्रथम सर संघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार, संत झूलेलाल तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ था। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हर¨वद नारायण भारती ने कहा कि चैत्रशुक्ल प्रतिपदा एक प्राकृतिक नववर्ष है। इसे हम सृष्टि संवत भी कहते हैं। इस दिन अनेक शुभ एवं परविर्तनकारी कार्य हुए है। इसके अलावा मां दुर्गा की आराधना से आज का दिन प्रारंभ होता है। उन्होंने कहा नूतनवर्ष पर हम सभी को स्वयं का मूल्यांकन करना चाहिए और कुछ अच्छा करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर वितरक बंधुओं में जीवन घोष, लालू दास, प्रिंस गुप्ता, पप्पू मंडल, राकेश, नंदू, उमेश तथा सुनील आदि अन्य लोग उपस्थित थे।