Move to Jagran APP

मंदार पर्वत : बांका के इस पर्वत पर रोपवे के लिए पहुंचा दो केबिन, हुआ ट्रायल

बांका के मंदार पर्वत पर रोपवे निर्माण की योजना बनी हुई है। सरकार और जिला प्रशासन इसके लिए लगातार प्रयासरत है। रोपने निर्माण में दो केबिन यहां पहुंचा। इससे सैलानियों को उम्‍मीद जगी है। इसके शीघ्र चालू होने की संभावना है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 08:19 AM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 08:19 AM (IST)
मंदार पर्वत : बांका के इस पर्वत पर रोपवे के लिए पहुंचा दो केबिन, हुआ ट्रायल
बांका का मंदार पर्वत, जहां रोपवे का निर्माण हो रहा है।

बांका, जेएनएन। मंदार में निर्माणाधीन रोपवे का लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दो केबिन बनकर पहुंच गया है । दोनों का ट्रायल हुआ है। अगले माह से इसके शुरू होने की संभावना प्रबल बन गई है। डीएम सुहर्ष भगत ने बताया कि ट्रायल होने के बाद शीघ्र ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।

loksabha election banner

रोपवे निर्माण कंपनी राइट्स के कनीय अभियंता रंजन माधव ने बताया कि कोलकाता से बन कर दो केविन रोपवे का आया है। जिसे इंजीनियर की मदद से रोपवे में लगा कर ट्रायल किया जा रहा है। बांकी छह और केबिन इस महीने के अंत तक पहुंच जाएगा। रोपवे केबिन मंदार पहुंचने पर स्थानीय लोग काफी संख्या में देखने पहुंच रहे हैं। लोगों में खुशी का माहौल है। सैलानियों में अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही रोपवे से पर्वत शिखर तक पहुंचने का सपना साकार होने वाला है। हालांकि रोपवे शुरू होने में अब मुख्य रुकावट तीनों रोपवे स्टेशन का विद्युतीकरण है। जिसे बिहार पर्यटन द्वारा कराना है। बिना विद्युतीकरण के रोपवे को सुचारु रुप से चलाना संभव नहीं है। नव वर्ष के मौके पर सैलानियों को पर्वत शिखर पर पहुंचने की उम्मीद कम ही दिख रहा है।

तीन साल से चल रहा निर्माण कार्य

जानकारी हो कि पर्यटन विभाग द्वारा करीब सात करोड़ की लागत से नवंबर 2017 से ही मंदार में रोपवे का निर्माण कार्य शुरु किया गया है। निर्माण कंपनी को एक वर्ष में रोपवे निर्माण कार्य पूर्ण करना था। बिहार पर्यटन द्वारा तीन बार एक्सटेंशन देने जाने के बाद भी निर्माण कार्य कंपनी द्वारा अब तक पूरा नहीं किया गया है। धीमी गति निर्माण कार्य से अब तक मंदार में रोपवे चालू नहीं हो पाया है। रोपवे चालू होने से मंदार में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। पर्यटन को भी गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से संभावित मंदार महोत्सव के पहले रोपवे चालू करने की मांग की है।

रोपवे का ट्रायल शुरु हो गया है। इसके लिए वे लंबे दिनों से प्रयासरत थे। 14 जनवरी के पूर्व इसका उद्घाटन किया जाएगा। पर्यटन विभाग को इसके लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा सभी अधूरी योजनाओं को पूरा किया जााएगा। इसके लिए विभागीय समीक्षा हो रही है। सभी कार्य गुणवत्ता के साथ होंगे। - रामनारायण मंडल, पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.