लुटेरों ने गली की दीवार तोड़ कर घर में घुस कर की लूटपाट
शहर के अलीगंज स्थित एक दुकानदार के घर में आठ दस की संख्या में आए लूटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। दुकान मालिक को घर में अकेला पाकर लूटेरों ने उनके घर के गली के दीवार को तोड़ दिया और घर में प्रवेश कर गए।
बाँका, जेएनएन। शहर के कृष्णा सेल्स के मालिक अभिषेक कुमार के अलीगंज स्थित घर पर शुक्रवार की अहले सुबह आठ-दस की संख्या में लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है । अभिषेक ने बताया कि वो घर पर अकेले थे। इसी बीच सुबह 4 बजे लुटेरों ने गली का दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। जब तक वो कुछ समझ पाते। सभी कमरे के अंदर दाखिल हो गया। और गोदरेज तोड़कर सोने का चेन, अंगूठी और 45 हजार नकद लेकर चलते बने। लुटेरों में एक पहचान बगल के हिमाचल मंडल के रूप में की गई है। वही मौके पर पुलिस ने पहुँच कर मामले की जानकारी ली है। थानाध्यक्ष सुबोध राव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।