Move to Jagran APP

Road Accident In Bihar: जमुई में पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार स्कार्पियो, चालक की मौके पर मौत

Road Accident In Bihar बिहार के जमुई जिले में अल सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्कार्पियो की रफ्तार तेज थी और वो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:45 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 02:07 PM (IST)
Road Accident In Bihar: जमुई में पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार स्कार्पियो, चालक की मौके पर मौत
दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कार्पियो की रफ्तार थी तेज

 जागरण टीम, जमुई: कोहरे का प्रकोप कहें या तेज रफ्तार में हुई अनहोनी। जमुई के सोनो थाना के चरका पत्थर में स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक की मौत की हो गई है। मौके पर पुलिस बल जा पहुंचा है। उधर स्कार्पियो में सवार लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है। सभी की पहचान की जा रही है ताकि स्वजनों को इसकी सूचना दी जा सके।

loksabha election banner

पुल से नीचे गिरी स्कार्पियो, दबकर चालक की मौत

चरकापत्थर थाना क्षेत्र के खरीक नदी पर बने पुल से एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर तकरीबन 15 फीट नीचे नदी में जा गिरी।घटना शनिवार देर रात की है। इस दुर्घटना में स्कार्पियो के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के ओझवाडीह के कांशी यादव (43) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बरमानी से वापस ओझवाडीह लौट रही थी। खरीक पुल पर रेलिंग नहीं रहने और मौसम खराब होने के कारण स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

इस दुर्घटना में स्कार्पियो के नीचे दबकर चालक काशी यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो में सवार एक अन्य की जानकारी नहीं मिल रही है। रविवार सुबह चरकापत्थर पुलिस ने जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को नदी से बाहर निकाला और मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। चालक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है, जो सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें: क्या घर वालों ने भर दी फिरौती की रकम? किडनैप किए गए बांका के डाक्टर उमेश वर्णवाल अल सुबह पहुंचे घर

फास्ट न्यूज के लिए बने रहे दैनिक जागरण डाट काम के साथ। लोकल न्यूज के लिए डाउनलोड करें हमारा ऐप। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.