Move to Jagran APP

महंगाई को लेकर राजद कायकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 03:51 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 03:51 PM (IST)
महंगाई को लेकर राजद कायकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन
महंगाई को लेकर राजद कायकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

पूर्णिया। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व किसान विरोधी भाजपा समर्थित सरकार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव ने कहा कि राज्य ही नहीं पूरे भारत में महंगाई से त्राहिमाम मचा हुआ है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। आज किसानों को फसलों को बचाने के लिए महंगे दर पर डीजल खरीदकर ¨सचाई करना पड़ रहा है। जब किसान ही नहीं बचेंगे तो देश कैसे बच सकता है। राज्य सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। धरना को युवा राजद जिलाध्यक्ष मु. शाहनबाज आलम, संजीव कुमार पासवान उर्फ सोना पासवान, बाबुल जी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। धरना में युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष गुलाब रब्बानी, मु. कासिम खान, मु. हफाज, गोपाल यादव, मु. जैनउद्दीन, भोला यादव, सत्तो ऋषि, मानो देवी, कामेश्वर साह, योगेंद्र यादव, बैद्यनाथ मंडल, राजेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

इधर, केनगर प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर परिसर में पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना का नेतृत्व पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजमल हुसैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमदाहा विधानसभा के पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र तथा राज्य सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कोसा। बताया कि दोनों सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विकास के नाम पर योजनाओं में लूट हो रही है। पदाधिकारी बेलगाम हैं। पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक लोगों का काम बिना रिश्वत दिए नहीं होता है। कार्यक्रम में जिला महासचिव रइसुल आजम, प्रदेश युवा महासचिव संजीव कुमार, युवा जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम, मजदूर प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश प्रसाद दास, तवरेज आलम, संजय रजक, संजय रजक, राणा जी, विजय यादव, मुकेश कुमार, सुरेंद्र पासवान, जिला सचिव कामेश्वर मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.