Move to Jagran APP

RJD : गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने के लिए निकले कार्यकर्ता Bhagalpur News

राजद अपनी पार्टी में लोगों को जोड़ने के लिए सदस्‍यता अभियान चला रही है। इसी क्रम में विधायक ने बैठक भी की।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 11:41 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 11:41 AM (IST)
RJD : गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने के लिए निकले कार्यकर्ता Bhagalpur News
RJD : गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने के लिए निकले कार्यकर्ता Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। कहलगांव के सत्कार चौक पर स्थित एक होटल में प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और गांव गांव में कैम्प लगाकर तथा घर-घर जाकर सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष बासुकीनाथ यादव ने कहा कि कहलगांव प्रखंड में 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है। अभीतक 15 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। प्रत्येक बूथ पर चार क्रियाशील सदस्य बनाए जाने हैं।

prime article banner

विधायक रामविलास पासवान ने कहा कि सभी को सदस्यता अभियान में जी जान से लग जाना चाहिए। गांव-गांव में संगठन मजबूत करना है सभी वर्ग के लोगों को सदस्य बनाना है। जिलाध्यक्ष डॉ. तिरुपति नाथ यादव ने कहा कि 10 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान में ही सक्रिय और निष्क्रिय की पहचान होगी।

बैठक को जनार्दन आजाद, पूर्व प्रमुख रानी देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजू रंजना, छात्र राजद अध्यक्ष लालू यादव, डीडीए अध्यक्ष बादल यादव, रमेश रमण, पवन भारती, राजकुमार यादव, अखिलेश यादव, मो रिजवान,मो मकबूल, मो नदीम, कन्हाई पासवान, सरपंच राजेन्द्र यादव, धनंजय यादव आदि ने संगठन मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की बात कही।

विधायक ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

पीरपैंती प्रखंड के शेरमारी बाजार स्थित चंपा देवी बालिका उच्च विद्यालय में उन्नयन योजना के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन पीरपैंती विधायक रामविलास पासवान प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनलाल निगम बीईओ प्रभुनाथ चौरसिया जिप सदस्य अम्बिका मंडल जदयू अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता राजद अध्यक्ष रमेश रमन प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी मुखिया आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पप्पू साह पंसस पंकज कुमार फनीकांत सिंहा संदीप आर्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक ने बच्चों को कहा कि स्मार्ट क्लास से आपको काफी लाभ होगा। अत: ध्यान से पढ़ें। नोडल शिक्षक मो महताब ने कहा कि वर्ग नवम एव दशम के बच्चों को इसमें कंप्यूटर से पढ़ाया जाएगा। इससे पूर्व संगीत शिक्षिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में बच्चियों ने स्वागत गान भी प्रस्तुत किया। जबकि स्काउट गाइड के कैडेटों ने प्रशिक्षक जया मलिक एवं मुकेश आजाद के नेतृत्व में स्वागत किया विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.