BJP MP मनोज तिवारी का फोटो ट्वीट कर राजद ने कसा तंज-ये कहां आ गए...!
दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी की एक तस्वीर राजद ने शेयर की है। राजद अररिया के आधिकरिक ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर में मनोज तिवारी के बगल में मूत्र विज्ञान विभाग के डाक्टर के खड़े हैं। राजद ने कहा कि चोट सिर में लगी तो क्यों क्यों।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। दिल्ली के बीजेपी सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए थे। सिर में चोट आई है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। दो-तीन दिन पूर्व प्रदर्शन के दौरान यह हादसा हुआ था। अब वे ठीक है। राष्ट्रीय जनता दल अररिया (RJD) ने उनकी एक तस्वीर ट्वीट की है। जिसमें मनोज तिवारी यूरोलॉजी डिपार्टमेंट (मूत्र विभाग) में भर्ती हैं।
आरजेडी ने पूछा कि जब भाजपा के सांसद को सिर में चोट लगी थी, तो वो यहां क्या कर रहे हैं। मनोज तिवारी यूरोलॉजी में एडमिट क्यों हैं। राजद ने तस्वीर शेयर की है। सांसद मनोज तिवारी अस्पताल के बेड पर लेटे हैं। उनके बगल में एक चिकित्सक खड़ा है। आरजेडी ने कहा कि यूरोलॉजी यानी मूत्र विज्ञान विभाग प्रमुख अनूप कुमार मनोज तिवारी के बगल में हैं। राजद ने तंज करते हुए कहा कि सिर में चोट लगने पर उनका इलाज क्यों हो रहा है।
तस्वीर में आए कई कमेंट
राजद ने मनोज तिवारी के जिस तस्वीर को ट्वीट किया है, उसमें कई कमेंट आ रहे हैं। लगातार यह शेयर भी हो रहा है। मनोज तिवारी ने कहा कि अब वे पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। खुद को स्वस्थ होने की बात कही है।
यहां बता दें कि कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के कारण दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थल पर छठ पूजा मनाने से मना कर दिया था। इसके विरोध में बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल सरकार के फैसले का विरोध में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व मनोज तिवारी कर रहे थे। मंगलवार को वे सीएम आवास की ओर बढ़े रहे थे। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता और मनोज तिवारी को पुलिस ने रोका। पुलिस ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद भाजपा नेता उग्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसी में मनोज तिवारी के सिर में चोट लगी थी। मनोज तिवारी कहा कि दिल्ली में बड़ी श्रद्धा से छठ मनाया जाता है। इसलिए सरकार को छठ मनाने से रोक नहीं लगानी चाहिए। बल्कि बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए।