Move to Jagran APP

बिहार राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी पूर्णिया की रिया गांगुली

पूर्णिया की रिया गांगुली बिहार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर किया नाम था रोशन। 25 हजार की राशि पुरस्‍‍कृत किया गया था। दिल्ली में राष्ट्र स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 26 जनवरी से आयोजित किया जाएगा जिसमें वे भाग लेंगी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 04:32 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 04:32 PM (IST)
बिहार राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी पूर्णिया की रिया गांगुली
रिया गांगुली पूर्णिया की है। जिसका चयन राज्‍यस्‍तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिले की रिया गांगूली ने प्रथम स्थान लाकर पूर्णिया का गौरव बढ़ाया है। रिया स्थानीय विवेकानंद कालोनी की रहने वाली हैं तथा यूथ क्लब से जुड़ी हैं। उनकी इस सफलता पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सत्‍यप्रकाश यादव सहित जिले के बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

loksabha election banner

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय आधारित सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सब का प्रयास विषय पर पूरे देश में जिला से लेकर राज्य स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। पूर्णिया में भी जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें रिया गांगूली प्रथम स्थान प्राप्त की थी। जिसके बाद उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। युवा आवास पटना में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिसके बाद पूरे राज्य में उन्हें प्रथम स्थान लाया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक, पंचायती राज विभाग बिहार सरकार डा. रणजीत कुमार स‍िंंह उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि सह निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सहायक अध्यापक डा. कुमार वरुण, साहित्यकार डा. कुमार विमलेंदु स‍िंंह, अधिवक्ता आलोक आनंद मौजूद थे। राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र संगठन बिहार की राज्य निदेशक हनी सिन्हा ने की।

निर्णायक मंडल के सदस्य सहित मुख्य अतिथि एवं आडियंस ने भी उनकी वाक पटुता की सराहना की जिस कारण उन्हें प्रथम स्थान दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उन्हें 25,000 का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के दौरान उनके सम्मान में पूरा सदन तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। अब रिया राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले भाषण प्रतियोगिता के लिए भेजी जाएंगी जो पूर्णिया जिला वासियों के लिए गौरव का पल होगा। दिल्ली में राष्ट्र स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 26 जनवरी से किया जाएगा जिसमें बिहार का प्रतिनिधित्व रिया गांगुली करेंगी।

वहां राष्ट्र स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को दो लाख, द्वितीय को एक लाख एवं तृतीय को 50,000 रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सत्यप्रकाश, मुरली भारती सहित जिला वासियों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने की कामना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.