Move to Jagran APP

पैक्‍स चुनाव : जानिए... खरीक, जगदीशपुर और पीरपैंती के परिणाम, कौन कितने मतों से जीते Bhagalpur News

तीसरे चरण में खरीक जगदीशपुर और पीरपैंती में पैक्‍स चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसके बाद यहां मतगणना हुए। ज्‍यादातर जगहों पर पुराने चेहरे ही निर्वाचित हुए।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 12:02 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 12:02 PM (IST)
पैक्‍स चुनाव : जानिए... खरीक, जगदीशपुर और पीरपैंती के परिणाम, कौन कितने मतों से जीते Bhagalpur News
पैक्‍स चुनाव : जानिए... खरीक, जगदीशपुर और पीरपैंती के परिणाम, कौन कितने मतों से जीते Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। तीसरे चरण में भागलपुर जिले में खरीक, जगदीशपुर और पीरपैंती में पैक्‍स चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसके बाद यहां मतगणना हुए। मतगणना के बाद ज्‍यादातर जगहों पर पुराने चेहरे ही निर्वाचित हुए। इससे पहले प्रथम चरण में नारायणपुर, शाहकुंड और सन्‍हौला में चुनाव हुआ था। दूसरे चरण में कहलगांव, सुल्‍तानगंज और बिहपुर में पैक्‍स चुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसका परिणाम भी पहले ही निकल चुका है। कुछ इस प्रकार हैं खरीक, जगदीशपुर और पीरपैंती पैक्‍स चुनाव के परिणाम।

loksabha election banner

खरीक के तुलसीपुर से उमेश और सिंहकुंड से दीपक बने पैक्स अध्यक्ष

खरीक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनकर भवन में शनिवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच पैक्स चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। तुलसीपुर पैक्स से अध्यक्ष पद पर उमेश यादव और सिंहकुंड पैक्स से दीपक कुमार ने जीत दर्ज की। तुलसीपुर पैक्स से अध्यक्ष पद पर उमेश यादव को 692 और उनके प्रतिद्वंदी रवि राज को मात्र 287 मत मिले। सिंहकुंड पैक्स से दीपक कुमार को 391 एवं उनके प्रतिद्वंदी मो अंसार को मात्र 79 मत मिले। बीडीओ सुधीर कुमार ने विजय प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि छह पैक्स में अध्यक्ष समेत सभी सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। तेलघी से राजेश कुमार, खैरपुर-काजीकौरैया से शकलदेव मंडल, अठनिया से कुमार मनमोहन एवं भवनपुरा से भोला मंडल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

तीन पैक्स अध्यक्षों ने लगाई हैट्रिक, बाकी पर नए चेहरे

जगदीशपुर में पैक्स चुनाव के नतीजे में अध्यक्ष पद पर चार में से तीन ने अपना पद बरकरार रखा। सैनो पैक्स से मनोरंजन यादव ने निरंजन यादव को 80 मत से हराकर हैट्रिक लगाई। ये लगातार तीसरी बार जीते हैं। जमनी पैक्स से नूर आलम ने भी अपने निकटतम प्रत्याशी राधे पासवान को 152 वोट से हराकर हैट्रिक लगाई। शाहजंगी से मोहम्मद शब्बीर उर्फ पप्पू भी लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने। इन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी मोहम्मद मंजूर को 270 वोट से हराया। खीरीबांध में नए चेहरे ने बाजी मारी। बीबी फरहा ने अपने निकटतम प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सफीक को सात वोटों से हराकर विजय हासिल की। बीबी फरहा जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इबरार आलम की पत्नी हैं। शाहजंगी पैक्स से विजयी पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर उर्फ पप्पू राजद के प्रखंड अध्यक्ष हैं। बलुआचक जमगांव पैक्स से वर्तमान मुखिया मुकेश मंडल, जगदीशपुर पैक्स से राजकुमार पंजीयारा एवं सन्हौली पैक्स से अश्वनी कुमार यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।

पीरपैंती में अधिकांश पुराने चेहरे ही दुबारा चुने गए पैक्स अध्यक्ष

पीरपैंती प्रखंड में शनिवार को पैक्स चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। राजगांव पैक्स से अध्यक्ष पद पर निर्वतमान अध्यक्ष अजय तिवारी ने 573 मतों से अजय महतों को पराजित कर सीट बरकरार रखा। सलेमपुर पैक्स से लोकेश नाथ यादव ने परमानंद यादव को 157 मतों से पराजित कर दुबारा अध्यक्ष चुने गए। गोबिंदपुर पैक्स में प्रभात कुमार ने तेजश कुमार को 217 मतों से पराजित कर पहली बार अध्यक्ष बने। अठनिया पैक्स में अशोक कुमार यादव ने जगदीश मंडल को 80 मतों से पराजित कर दुबारा अध्यक्ष बने। महेशराम पैक्स में रंजीत साह ने अरविंद कुमार को 83 मतों से पराजित कर पुन: अध्यक्ष चुने गए। योगियातलाव पैक्स में भोला सिंह ने राजेश कुमार दुबे को 307 मतों से पराजित कर दुबारा अध्यक्ष बने। पीरपैंती बाजार पैक्स में मुख्तार आलम ने दाने खान को 310 मतों से पराजित कर पुन: अध्यक्ष चुने गए। राजगांव अराजी पैक्स में अवधेश कुमार सिंह ने कमल कापरी को 330 मतों से पराजित कर दुबारा अध्यक्ष बने। मौल टोला पैक्स में रामनरायण यादव पहली बार अध्यक्ष पद पर जीते, इन्होंने बैजनाथ पाठक को 98 मतों से हराया है। हरदेवचक पैक्स में लाल बहादुर ठाकुर ने पंकज तिवारी को 23 मतों से पराजित कर पुन: अध्यक्ष बने। बाबूपुर पैक्स में दिनेश मंडल ने राजकुमार मंडल को 64 मतों से हरा कर पुन: अध्यक्ष बने हैं। बाखरपुर पूर्वी से विनोद मंडल ने मनोज ठाकुर को 12 मतों से पराजित कर पहली बार अध्यक्ष बने। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रज्जन लाल निगम एवं प्रेक्षक रामजी पांडेय ने निर्वाचीत सभी अध्यक्षों और सदस्यों को जीत का प्रमाण पत्र दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.