पैक्स चुनाव : नाथनगर, सबौर, इस्माइलपुर और गोपालपुर में नए चेहरे काबिज Bhagalpur News
भागलपुर में पैक्स चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई। यहां पांच चरणों में चुनाव हुआ। लंबी प्रक्रिया के बाद सभी प्रखंडों के परिणाम भी आ गए हैं।
भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर जिले में चार प्रखंडों पांचवें और अंतिम चरण में हुए मतदान के बाद पैक्स चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई। इन चारों प्रखंडों के परिणाम भी आ गए। अंतिम चरण में नाथनगर, सबौर, इस्माइलपुर और गोपालपुर में चुनाव हुआ था।
गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंड में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। इस बार पैक्स अध्यक्ष पद पर अधिकांश नए चेहरों ने कब्जा जमाया है। गोपालपुर प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रियंका ने बताया कि गोपालपुर डिमाहा से अजय कुमार चौधरी ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को 110 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। अभिया बाजार पैक्स अध्यक्ष पद पर संजय कुमार मंडल ने बबीता कुमार को 281 मतों से हरा कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सुकटिया बाजार पंचायत से प्रमोद चौबे ने निवर्तमान अध्यक्ष भूपेन्द्र साह को 19 मतों से हरा कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। डुमरिया चपरघट पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह उर्फ शशिधर 192 वोट से विजयी हुए। सिंघिया मकंदपुर पैक्स से सोमनाथ राहुल निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस्माइलपुर प्रखंड के इस्माइलपुर पश्चिमी भिटठा पैक्स से विकास कुमार विजयी हुए। नारायणपुर लक्ष्मीपुर पैक्स से कुमार अभिषेक चंद्र ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
पैक्स चुनाव में एक नए चेहरे बाकी सब पुराने ही जीते
सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव की गिनती हुई और मौके पर ही प्रमाण पत्र दिया गया। सबौर प्रखंड में कुल नौ पैक्स हैं। इनमें आठ पैक्सों पर पुराने चेहरे ही जीते। सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ ममता प्रिया ने कहा कि अध्यक्ष में सबौर से अभिषेक वर्मा, रजंदीपुर से गोणेलाल मंडल, चंधेरी से फसाहत हुसैन, लैलख से निलरत्न राही, बरारी से ब्रजनंदन सिंह, खानकित्ता से राजेश कुमार सिंह, परघड़ी से बादल कुमार तांती, लोदीपुर से प्रदीप कुमार, सरधो से कपिलदेव सिंह विजयी हुए। चुनाव कार्य संपन्न कराने में प्रतिनियुक्त शिक्षक मो अमिन उद्दीन, विभुति सिन्हा, कृष्ण रंजन, नीरज कुमार, मनोरंजन कुमार सहित पुरी टीम ने सराहनीय योगदान किया। सभी के प्रति बीडीओ ने आभार प्रगट किया। प्रखंड के कुल नौ पैक्सों में परघड़ी पैक्स से युवा और नया चेहरा बादल कुमार तांती ने जीत दर्ज कराई। जबकि कई दो से तीन बार लगातार अपने नाम जीत दर्ज कराने का रिकार्ड बनाया।