Move to Jagran APP

राट्रीय स्तर तक भाजपा को मजबूत करने का लिया संकल्प Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी ने भागलपुर में सदस्‍यता अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने संकल्‍प लिया है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को भाजपा से जोडा जाएगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 10:12 AM (IST)
राट्रीय स्तर तक भाजपा को मजबूत करने का लिया संकल्प Bhagalpur News
राट्रीय स्तर तक भाजपा को मजबूत करने का लिया संकल्प Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठकें की। इस दौरान सदस्यता अभियान की चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडा जाएगा। इस दौरान संपर्क अभियान चलाया जाएगा। केन्द्र सरकार की उपलब्धि के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। केन्द्र की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। भाजपा ने कहलगांव और पीरपैंती में बैठकें की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय उपस्थित थे। 

loksabha election banner

सरस्वती विद्या मंदिर गोशाला कहलगांव के प्रांगण में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का कहलगांव विधानसभा क्षेत्र स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मंच मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। संचालन भाजपा कहलगांव मंडल अध्यक्ष प्रभाष चन्द्र सिंह ने किया। कार्यशाला को विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री सदस्यता प्रभारी राधा मोहन शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इसबार के सदस्यता अभियान में ग्राम पंचायत से लेकर राट्रीय स्तर पर एक नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पार्टी को मजबूत करना है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लग जाना है। आने वाले चुनाव में पंचायत स्तर के अपने उम्मीदवारों को भी जीत दिलाना है। सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस अभियान को लेकर ही बृहद तैयारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला को जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला सह सदस्यता प्रभारी दिलीप निराला, जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह उर्फ कन्हाई मंडल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन मिश्र, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीना सिन्हा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल, पवन तांती, मुल्तान सिंह, नीतू चौबे आदि ने सम्बोधित करते हुए सघन रूप से गांव स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की बात कही।

पीरपैंती प्रखंड के शेरमारी बाजार स्थित भाजयुमो अध्यक्ष मिंकु तिवारी के निर्माणाधीन व्यवसायिक प्रशाल परिसर में बुधवार को भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष शिव बालक तिवारी ने की । बैठक में पीरपैंती विधानसभा के चारों मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद सह प्रदेश के सदस्यता प्रभारी राधा मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आगामी 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान की रूपरेखा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सह जिला सह सदस्यता पदाधिकारी दिलीप निराला, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिनव सिंह, जिला मंत्री मुरारी पासवान के अलावा दीपेंद्र वर्णवाल, अशोक गुप्ता, शीतांशु मंडल, विजय राय, रुस्तम खान, मो जैकी, झबल राय, रोहित पासवान, सुमन पांडेय, पंकज सिंह, विजय पांडे, अमरजीत भारती, मिंकु तिवारी, दीपक आनंद, प्रकाश शुक्ला, संतोष पांडे, शारद राम, जवाहर महतो, रविंद पासवान, उत्तम दास, अर्जुन चौधरी, बरमेश्वर राय, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.