Move to Jagran APP

Republic Day 2022: पुलिस पदक से सम्मानित होंगे बांका के कांस्टेबल भरत, नौकरी के 20 साल रहे बेमिसाल

Republic Day 2022 के अवसर पर बांका के कांस्टेबल भरत को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। भरत को मिलने वाले पदक को लेकर बांका में हर्ष का माहौल है। एसपी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए जमकर प्रशंसा की है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 02:11 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 02:11 PM (IST)
Republic Day 2022: पुलिस पदक से सम्मानित होंगे बांका के कांस्टेबल भरत, नौकरी के 20 साल रहे बेमिसाल
बांका के रहने वाले हैं भरत, जिन्हें मिलेगा पुलिस पदक।

जागरण टीम, बांका: गणतंत्र दिवस पर बुधवार को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सिपाही भरत प्रसाद यादव सम्मानित होंगे। भरत फिलहाल, पटना राज्य मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति पद हैं। भोजपुर जिला निवासी भरत पिछले मार्च माह में बांका में योगदान किया था। इसके बाद बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के चुनाव में संयुक्त महासचिव बनने के बाद पटना चले गए। भरत, बांका जिले के अलावा बेतिया, नवादा सहित अन्य जिले में काम कर चुके हैं। इधर, भरत ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है।

loksabha election banner

इस संदर्भ में एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग 20 साल की सरकारी सेवा में भरत का कार्य सराहनीय रहा है। अनुशासन एवं पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर रहने के कारण पुलिस पदक के लिए उनके नाम की अनुशंसा की गई थी। भरत अन्य सिपाहियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

  • सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होंगे सिपाही भरत

गौरतलब हो कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहारमें 16 अफसरों व पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल दिया जाएगा। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी सूची जारी कर दी है। बिहार के दो पुलिस अफसरों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जाएगा, जबकि 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। इस बार बिहार के किसी भी पुलिसकर्मी को गैलेंट्री पदक नहीं मिला है।

राष्ट्रपति का पुलिस पदक 

सीनियर आइपीएस अधिकारी एवं एडीजी अभियान सुशील मानसिंह खोपड़े और सीनियर आइपीएस अधिकारी एवं विशेष शाखा के एडीजी सुनील कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए इस साल राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई है।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

  • भरत प्रसाद यादव, कांस्टेबल, बांका
  • रमेश प्रसाद, सिपाही, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस टीम, बोधगया
  • विजय कुमार, ड्राइवर, सीआइडी पटना।
  • लक्ष्मण कुमार सिन्हा, एसआइ, एडीजी रेल पटना
  • राजेश कुमार हंसदा, हवलदार, बक्सर
  • अनिल कुमार श्रीवास्तव, हवलदार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, डेहरी, रोहतास
  • जितेंद्र राम, हवलदार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 डेहरी, रोहतास
  • दिनेश कुमार मिश्रा, एसआइ, पटना पुलिस
  • शुभ कांत चौधरी एसआइ, एससीआरबी, पटना
  • ब्रजकिशोर सिंह, ड्राइवर हवलदार एटीएस पटना
  • शाह मोहम्मद, ड्राइवर हवलदार, कैमूर
  • उदय प्रताप सिंह, हवलदार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, डेहरी, रोहतास
  • मोहम्मद नसीम बैंड हवलदार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, डेहरी, रोहतास
  • मदन तिवारी, हवलदार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.