प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने दिया योगदान, जानें... क्या है उनकी प्राथमिकताएं
वंदना किनी ने प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि कार्य में तेजी लाई जाए। इसके लिए योजनाओं के क्रियान्वयन पर पारदर्शिता बरती जाएगी।
भागलपुर [जेएनएन]। प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने कहा है कि स्मार्ट सिटी के कार्य में तेजी लाई जाएगी। अब तक योजनाओं का टेंडर नहीं होने की जानकारी सीईओ से ली जाएगी। सीईओ को बुलाकर पूछा जाएगा कि अड़चन कहां है।
आयुक्त परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इसके पूर्व उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर योगदान दिया। कहा कि उनकी कोशिश होगी कि कार्य में तेजी लाई जाए। यह देखा जाएगा कि कौन नई या पुरानी योजनाएं हैं। यातायात और सड़क जाम पर कहा कि मार्च में बाइपास चालू होने के बाद शहर में जाम की समस्या से निजात काफी हद तक मिलेगी। कहा कि चुनाव का समय आ गया है। पहली प्राथमिकता लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराना है।
दूसरी प्राथमिकता स्मार्ट सिटी के कार्य को गति देना है। इसके बाद विधि व्यवस्था सहित अन्य कार्य है। कहा कि 2014 में दरभंगा और 2015 में मगध प्रमंडल में शांतिपूर्वक चुनाव कराई हूं। यहां भी शांतिपूर्वक चुनाव होगा। कहा कि अगर ऑन-वे स्कीम होंगी तो दिक्कत नहीं आएगी। कहा कि कई वर्ष पहले भागलपुर आई थीं। कहा कि दस दिन दीजिए, शहर और योजनाओं को समझने के लिए। इसके पूर्व डीएम प्रणव कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने आयुक्त का परिसदन में स्वागत किया।