Move to Jagran APP

UP Vidhan Sabha Election में सीट बंटवारे की जिम्मेदारी आरसीपी को, मणिपुर देखेंगे ललन सिंह

Bihar Politics जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह ने विशेष बातचीत में बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पास है। पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 06:45 AM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 06:45 AM (IST)
UP Vidhan Sabha Election में सीट बंटवारे की जिम्मेदारी आरसीपी को, मणिपुर देखेंगे ललन सिंह
यूपी और मणिपुर चुनाव के लिए जदयू की रणनीति।

रजनीश, मुंगेर : बिहार के कुशश्वेरस्थान और तारापुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद जदयू का पूरा फोकस अब 2022 में यूपी और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। दोनों जगहों पर पार्टी का झंडा बुलंद रखने के लिए हर कवायद चल रही है। विशेष बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा से सीट के बंटवारे की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को दी गई है। केंद्रीय मंत्री ही जदयू को सम्मानजनक सीट के लिए भाजपा शीर्ष से बात कर रहे हैं। वहीं, मणिपुर चुनाव की देखरेख राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद कर रहे हैं।

loksabha election banner

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि यूपी में सम्मानजनक सीटें जदयू को नहीं मिलती हैं, तो ऐसे में यूपी में अकेले चुनाव जदयू लड़ेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की सराहना सिर्फ बिहार की जनता ही नहीं दूसरे राज्यों के लोग कर रहे हैं। दोनों राज्यों की जनता मुख्यमंत्री के विकास को प्राथमिकता देंगे।

  • -बिहार के कुशश्वेर स्थान और तारापुर उप चुनाव में मिली जीत के बाद दोनों राज्यों पर नजर
  • -राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू हुई तैयारी, दोनों जगहों पर पार्टी का बुलंद करेंगे झंडा

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिसाल

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पूरी तरह बदल गया है। सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री ने देश में नई मिसाल पेश की है। सूबे में महिलाओं को आरक्षण देने का काम विकास पुरुष मुख्यमंत्री ने जो किया है वह अनुकरणीय है। पूरे देश भर के लोग नीतीश कुमार को पसंद करते हैं। सामाजिक क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं वह हर राज्य की जनता देख रही है। सूबे में कानून का राज है। पुलिस अपना काम करती है।

उन्होंने कहा कि किसी भी काम में सरकार की ओर से कोई हस्तेक्षप नहीं किया जाता है। बिहार विकास मामले में देश के दूसरे राज्यों के लिए राल माडल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दोनों राज्यों में जदयू ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वहां के जदयू के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता चुनाव तैयारी में कूद गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उप चुनाव में मिली जीत पर दोनों विधानसभा के क्षेत्र के जनता को बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.