प्रो. रमन सिन्हा बने एसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य
एसएम कॉलेज के इतिहास विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रो. रमन सिन्हा को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।
भागलपुर। एसएम कॉलेज के इतिहास विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रो. रमन सिन्हा को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। कॉलेज के सबसे वरीय शिक्षक होने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। इस आशय की अधिसूचना तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को जारी कर दी है।
वर्तमान प्राचार्य डॉ. अर्चना ठाकुर 30 जून को सेवानिवृत्त हो रही हैं। एक जुलाई को प्रो. सिन्हा प्रभारी प्राचार्य का प्रभार ग्रहण करेंगे। प्रो. सिन्हा कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी हैं। प्रो. सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका बेहतरी के साथ निर्वहन करेंगे। कॉलेज एक परिवार जैसा है। दो जुलाई को शिक्षकों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श करने के बाद प्राथमिकता तय की जाएगी।
प्रो. सिन्हा के प्रभारी प्राचार्य बनाए जाने पर कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. निशा राय, सीनेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, वित्त समिति सदस्य डॉ. राजीव रंजन सिंह, भूस्टा अध्यक्ष डॉ. डीएन राय, भूस्टा महासचिव डॉ. जगधर मंडल, पीजी केमिस्ट्री के हेड डॉ. एमपी साह, पीजी भूगोल के हेड डा. संजय झा, मुरारका कॉलेज प्राचार्य डॉ. अमरकात सिंह, मारवाड़ी कॉलेज शिक्षक संघ के पदाधिकारी डॉ. वेद व्यास मुनि आदि ने बधाई दी है।