Ram temple Ayodhya : भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया समर्पण अभियान, भव्य मंदिर निर्माण का लिया संकल्प
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाहकुंड के कोदंडा ग्राम में घर-घर जाकर राम भक्तों से अयोध्या धाम में बन रहे भव्य एवं दिव्य प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह किया।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाहकुंड के कोदंडा ग्राम में घर-घर जाकर राम भक्तों से अयोध्या धाम में बन रहे भव्य एवं दिव्य प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह किया। मौके पर शाहकुंड मंडल अध्यक्ष रोबिन सिंह, शाहकुंड मंडल भाजपा महामंत्री ललन झा, युवा मोर्चा के मंडल मंत्री गौतम कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनमोल कुमार एवं बूथ अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह मौजूद थे। इधर शाहकुंड बाजार में भी श्री राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नीरज मिश्रा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल कुमार सिंह, एवं विशाल कुमार के नेतृत्व में धन संग्रह अभियान चलाया गया।