Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhumi Pujan : जयश्री राम से गूंजेगा पूरा भागलपुर, विभिन्‍न संगठनों ने ऐसी है तैयारी

Ram Mandir Bhumi Pujan अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्‍यास पर हर ओर जश्‍न का माहौल है। इसी दौरान हर ओर शंखनाद हो रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 09:31 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 09:31 AM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan : जयश्री राम से गूंजेगा पूरा भागलपुर, विभिन्‍न संगठनों ने ऐसी है तैयारी
Ram Mandir Bhumi Pujan : जयश्री राम से गूंजेगा पूरा भागलपुर, विभिन्‍न संगठनों ने ऐसी है तैयारी

भागलपुर, जेएनएन। Ram Mandir Bhumi Pujan : अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्‍यास कार्यक्रम शुरू हो गया है। शिलान्‍यास के दिन भागलपुर के विभिन्‍न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व सांस्‍कृतिक संगठनों ने व्‍यापक तैयारी की है। इस दिन दीपावली जैसा माहौल हो गया है। मंदिरों को सजाया जा रहा है। जगह-जगह तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं। भगवा झंडी का पताका लहर रहा है। जयश्री राम का जयघोष जारी है। शंखनाद का स्‍वर से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। पटाखे फोड़े जा रहे हैं।

prime article banner

आज जगमगाएगा शाहकुंड का जगरिया पहाड़ी

बुधवार को अयोध्‍या में राममंदिर निर्माण के लिए शिलान्‍यास होगा। इस अवसर पर जगरिया पहाड़ी को पूरी तरह जगमग करेगा। दिन भर वहां विभिन्‍न धार्मिक आयोजन होंगे। शाम होने ही पहाड़ी के सभी साधु, संत व व्‍यवस्‍थापक पांच-पांच दीप जलाएंगे। इसके अलावा आसपास के लोगों को भी दीप जलाने के लिए वहां बुलाया गया है। सुबह से देर रात तक भजन, कीर्तन, हनुमान चालीसा, रामायण पाठ आदि के आयोजन किए जाएंगे। पहाड़ी पर रहने वाले सहदेव प्रसाद ने कहा कि यहां पिछले 11 वर्षों लगातार दिन रात अखंड संकीर्तन चल रहा है। यह आयोजन 108 वर्ष तक चलता रहेगा। स्‍वामी संतोष आनंद के सानिध्‍य में सभी कार्यक्रम यहां हाते हैं।

भूमि पूजन कार्यक्रम को लाइव देखेंगे कार्यकर्ता

बुधवार को अयोध्‍या में होने वाले भव्‍य राम मंदिर निर्माण के शिलान्‍यास पर विश्‍व हिंदू परिषद में व्‍यापक तैयारी की गई। विभाग मंत्री पारस शर्मा ने कहा कि विहिप के अन्‍य सहयोगी संगठन बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी भी इस आयोजन में शरीक होंगे। सुबह अपने-अपने घरों में स्‍वजनों से साथ पूजन होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम को लाइव देखेंगे। मंदिरों में दीप जलेगा, शंखनाद होगी। मुख्य चौराहों भगवा ध्वज लगाया जाएगा। मंदिर, सड़क और चौराहे को सजाया जाएगा। रंगोली बनेगी। तोरणद्वार लगेगा। अपने-अपने घरों में संध्याकाल दीप जलाए जाएंगे।

अयोध्या में जनसहयोग से बनेगा राम मंदिर

अयोध्या में भगवान राम का मंदिर जनसहयोग से ही बनेगा। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने व्यापक तैयारी की है। विहिप कार्यकर्ता देश-विदेश के दस करोड़ से ज्यादा लोगों से संपर्क करेगी। मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जाएगा। विहिप के भागलपुर विभाग के विशेष संपर्क प्रमुख राकेश सिन्हा ने बताया कि पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। इस बात की खुशी पूरे देश में है। इस दिन को सभी लोग उत्सव के रूप में मनाएंगे। घरों और मंदिरों को दीप प्रज्वलित होगा। मिठाइयां बांटी जाएंगी। भजन-कीर्तन का भी कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल होने के कारण सभी कार्यक्रम को संचालित करने में शारीरिक दूरी का पालन होगा। साथ ही इससे बचने के लिए उपाय भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भागलपुर से गंगा जल और मिट्टी अयोध्या भेजी गई है। भूमि पूजन में यहां के गंगा जल और मिट्टी का भी प्रयोग किया जाएगा। यह भागलपुर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद दुनिया भर में फैले सनातनी लोगों का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए आंदोलन हो या इसकी तैयारी, धन की व्यवस्था आम लोगों से ही की गई है। भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट ने जमीन भी खरीदी है, ताकि मंदिर का क्षेत्रफल बढ़ सके। जमीन खरीदने में भी आर्थिक सहयोग के लिए जगह-जगह जाकर धन संग्रह किया गया था।

भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला का होगा पाठ

स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय विचार विभाग प्रमुख दिलीप निराला ने कहा कि पांच अगस्त को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन के दिन स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता दिन में हनुमान चालीसा तथा भगवान राम के अवतार के लिए समर्पित भजन भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला का पाठ करेंगे तथा रात्रि में घी के दिए जलाएंगे। साथ ही मंच के कार्यकर्ता इस को ऐतिहासिक महत्व का दिन बनाये रखने के लिए अपने-अपने मुहल्ले में भी लोगों को दिए जलाने के लिए आग्रह करेंगे।

भारत रक्षा मंच मनाएगी दीपावली

बुधवार को भारत रक्षा मंच दीपावली मनाएगी। इसके लिए बिहार और झारखंड के प्रभारी रूपेश कुमार रूपेश,  राष्ट्रीय मंत्री अर्जित शाश्वत चौबे, प्रदेश सचिव संजीव कुमार मिश्र उर्फ झूलन मिश्र के नेतृत्व में संगठन मंत्री सचिन अभिषेक, जिला संयोजक चंदन ठाकुर, जिला अध्यक्ष रामनाथ पासवान, महामंत्री कुमार नीरज, महिला वाहिनी की अध्यक्षा श्रीमती लीना सिन्हा, युवा वाहिनी के अध्यक्ष बादल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौबे, राजेश कुमार रंजन, जिला मंत्री अजीत तिवारी, महिला वाहिनी की महामंत्री श्रीमती रूबी दास, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला मंत्री रानी दुबे, पूजा तिवारी आदि ने संपर्क किया। इस अवसर पर लोगों से अपील की कि दीप प्रज्वलित करके भव्य राम मंदिर निर्माण के दिन को ऐतिहासिक बनाया।

जयश्री राम से गूंजेगा पूरा भागलपुर

अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्‍यास के दिन जागृत युवा समिति इस दिन को महापर्व के रूप में मनाएगी। आगामी पांच अगस्‍त को आयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण का शिलान्‍यास होगा। समिति के संयोजक प्‍यारे हिंद ने बताया कि यह दिन भारतीय इतिहास का खास दिन बनेगा। लगभग पांच सौ वर्षों के संघर्षों के बाद ऐसा स्‍वर्णिम दिन आया है। जागृत युवा समिति के कार्यकर्ता इसके लिए जनजागरण कर रहे हैं। प्‍यारे हिंद ने बताया कि उस दिन पूरे भागलपुर में जागृत युवा समिति के कार्यकर्ता जयश्री राम का जयघोष करेंगे। घरों, मंदिरों और मार्ग को सजाया जाएगा। जगह-जगह तोरण द्वार लगाए जाएंगे। हर जगह दीप जलाये जाएंगे। रंगोली सजेगी। शंखनाद होगा। भगवा ध्‍वज और पताका लहराया जाएगा। ढोल, नगाड़े, घंटी, झल्‍लरी, शंख आदि के साथ जश्‍न मनाया जाएगा। भजन-कीर्तन आदि होंगे। कुछ लोगों के घरों में रामायण व हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। ईश्‍वरनगर में विषहरी स्‍थान, अद्भुत हनुमान मंदिर, बुढि़या काली स्‍थान, काली मंदिर, गायत्री मंदिर, बजरंबली मंदिर में विशेष आयोजन होगा। मंदिरों के पुजारियों से इसके लिए बात की गई है।

इसके लिए जागृत युवा समिति के कार्यकर्ता हर जगह तैयारी कर रहे हैं। पूरे नगर में अमित कुमार, नीतीश कुमार, आशुतोष तोमर, सुमित, मनोहर मंडल, साकेत ओझा, अभिनाश कुमार, अमित ओंकर, दीनदयाल, भरत लाल मंडल, भारत, श्रवण कुमर, आशुतोष, दिनेश, पिंटू, राजीव, कुंदन, नीरज, अवनीकांत, रविंद्र शर्मा, सरोज वर्मा, शशि साह, अतुल्य अग्निहोत्री, पप्‍पू, चंदन आदि प्रमुख रूप से लगे हुए हैं।

भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में जलाएंगे दीप

भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि पांच अगस्‍त को अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्‍यास के लिए अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों तथा आसपास के मंदिरों में दीप जलाएंगे। साथ ही पार्टी कार्यालय को भी सजाया जाएगा। सुबह भगवान राम की पूजा की जाएगी।

बिहपुर में पांच को हर घर में जलेगा एक दीया प्रभु श्रीराम के नाम

पांच अगस्त को राम नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होगा। इस दिन प्रभु श्रीराम के नाम पर बिहपुर के सोनवर्षा, औलियाबाद और मड़वा में घर-घर एक दीया जलाया जाएगा। बिहपुर दक्षिण पंचायत की मुखिया नीनारानी ने सोनवर्षा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों से पांच अगस्त को अपने-अपने घरों में कम से कम एक-एक दीया जलाने की अपील की। मुखिया ने कहा कि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होना है। इसको लेकर पूरे देश में उल्लास का माहौल है। यह पावन दिन हमसब के लिए दीपावली से कम नहीं होगा। बैठक में प्रवीण उर्फ फोर्ड, शिवशंकर चौधरी, राकेश कुमार, अंकित चौधरी, पवन कुमार, अभिषेक कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।  बिहपुर-जमालपुर पंचायत की मुखिया अरूणा देवी, मड़वा पूरब औलियाबाद पंचायत की मुखिया नूतन देवी एवं मड़वा पश्चिम पंचायत की मुखिया मिली राय ने भी बताया कि प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमिपूजन के पावन अवसर पर हर घर में लोगों द्वारा एक दीया श्रीराम के नाम पर जलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK