Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhumi Pujan : राममय हुआ भागलपुर, हर ओर शंखनाद, जलाए दीप, पांच मन लड्डू का चढ़ाया प्रसाद

Ram Mandir Bhumi Pujan पांच अगस्‍त 2020... अयोध्‍या के लिए खास दिन। इस दिन वहां श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्‍यास किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 05:55 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan : राममय हुआ भागलपुर, हर ओर शंखनाद, जलाए दीप, पांच मन लड्डू का चढ़ाया प्रसाद
Ram Mandir Bhumi Pujan : राममय हुआ भागलपुर, हर ओर शंखनाद, जलाए दीप, पांच मन लड्डू का चढ़ाया प्रसाद

भागलपुर, जेएनएन। Ram Mandir Bhumi Pujan : अयोध्या में राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के निर्माण कार्य की नींव पड़ते ही भागलपुर भी राममय हो गया। जिले में सुबह से ही चहल-पहल रही। लोगों ने टीवी-मोबाइल पर लाइव देखा। मंदिरों में पूजा-पाठ हुई। शहर के प्रसिद्ध बूढ़ानाथ मंदिर के बाहर शंखनाद कर खुशी का इजहार किया। सड़कों और गलियों में राम-जानकी के गीत सुनाई देती रही। मंदिरों में पुरोहित रामधुन का गायन किया। इस दिन का इंतजार हर कोई कर बेसब्री से करते दिखे। सुबह में लोगों ने गंगा में स्नान कर पूजा-पाठ किए। लोग मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी से लबरेज दिखे।  अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर श्रीश्री गोशाला ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर गोशाला में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसी खुशी शहर में ही नहीं, बल्कि गांव-गांव में देखी गई। हर ओर लोग रामभक्ति में लीन थे।

loksabha election banner

कारसेवक सहदेव प्रसाद ने शाहकुंड जगरिया पहाड़ी पर जलाए दीप

पांच अगस्‍त 2020 को अयोध्‍या में राममंदिर निर्माण के लिए शिलान्‍यास हुआ। इस अवसर पर जगरिया पहाड़ी को पूरी तरह जगमगा उठा। दिन भर वहां विभिन्‍न धार्मिक आयोजित हुए। शाम होते ही पहाड़ी के सभी साधु, संत व व्‍यवस्थापक ने पांच-पांच दीप जलाएंगे। आसपास के लोगों भी दीप जलाने  वहां आए थे। सुबह से देर रात तक भजन, कीर्तन, हनुमान चालीसा, रामायण पाठ आदि का आयोजन हुआ। पहाड़ी पर रहने वाले सहदेव प्रसाद ने कहा कि यहां पिछले 11 वर्षों लगातार दिन रात अखंड संकीर्तन चल रहा है। यह आयोजन 108 वर्ष तक चलता रहेगा। स्‍वामी संतोष आनंद के सानिध्‍य में सभी कार्यक्रम यहां हाते हैं।

विहिप के लिए खास दिन

विश्‍व हिंदू परिषद ने इस दिन को बहुत ही खास तरीके से मनाया। उन्‍होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्‍यास होना, यह गौरव की बात है। अब मंदिर निर्माण के लिए विहिप ने तैयारी शुरू कर दी है। विहिप कार्यकर्ताओं ने विभाग मंत्री पारस शर्मा के नेतृत्‍व में नगर भ्रमण किया। उन्‍होंने कहा कि भागलपुर और बांका में विश्‍व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय थे। हर ओर दीपोत्‍सव हुआ। स्टेशन परिसर में स्थित चिंताहणेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और दीप जलए। 251 दीपों से मंदिर परिसर को सजाया गया। दीये से राम लिखा गया। रंगोली बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर मनीष साह, वीरेंद्र, महानगर अंकित सर्राफ, अंजना प्रकाश, बिहारी विद्यार्थी, योगेंद्र मिश्रा, रोहित रजक, करण यादव, सोनू कुमार, अतुल कुमार, अक्षय कुमार आदि कई सदस्य उपस्थित थे। इसके पूर्व अपने-अपने घरों में अयोध्या के भूमि पूजन कार्यक्रम को सभी ने लाइव देखा। सभी ने अपने-अपने घरों और पास के मंदिरों को सजाया और दीप जलाए।

महावीरी ध्‍वजा लगाया

स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में भगवान राम तथा हनुमानजी का पूजा कर शंख बजाकर जय श्री राम का उद्घोष किया। घरों में महावीरी ध्वज भी लगाया तथा मुहल्ले में लड्डू बांटे। रात्रि में दीपोत्सव मनाया। मुख्य रूप से स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय विचार विभाग प्रमुख दिलीप निराला, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजीव चौधरी, विभाग संयोजक शिव शंकर तिवारी एवं जिला संयोजक आत्म प्रकाश झा सक्रिय रहे।

रामचरितमानस पढ़े

जागृत युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने घर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। रामचरित मानस पढ़े। अपने घर, मार्ग और मंदिरों को रंगोली, ध्वज और तोरण से सजाया। सभी जगह दीपक जलाए। मिठाईयां बांटी।  इशाकचक विषहरी स्‍थान मंदिर के पास श्रीराम महाआरती की गई। शंख, घंटा आदि के साथ जयश्री राम का जयघोष किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। प्रसाद वितरण किया। इस कार्यक्रम में जागृत युवा समिति के संयोजक प्यारे हिंद, सरोज वर्मा, नीतीश कुमार, अवनीकांत शर्मा, अमित सिंह, शशि साह, समीर गुप्ता, मनोहर, अमित ओंकर, विक्की सिन्हा, कुंदन कुमार, श्रवण मंडल, अरुण रजक शामिल थे। जागृत युवा समिति ने शहर भर के एक दर्जन मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया। हर जगह अद्भुत नजारा था। लालूचक, ईश्‍वरनगर और इशाकचक क्षेत्र पूरी तरह जगमगा गया था। इशाकचक विषहरी स्‍थान मंदिर, इशाकचक बुढि़या काली मंदिर, सस्‍तु भगत काली मंदिर, गायत्री मंदिर, काली मंदिर, अद्भुत हुनमान मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि में दीप प्रज्‍वलन के साथ आरती की गई। इसके अलावा इस क्षेत्र के सभी घरों ने लोगों ने अपने से दीये जलाए। पटाखे फोड़े। उत्‍साह मनाया। जय श्री राम का जयघोष हुआ। जागृत युवा समिति के संयोजक प्यारे हिंद ने कहा कि भारतीय संस्‍कृति के पर्याय हैं श्रीराम।

आस्‍था का प्रतीक हैं श्रीराम

अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्‍यास  के ऐतिहासिक क्षण पर पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर एवं डॉ मृणाल शेखर के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर शहर में कई मंदिरों और सार्वजनिक जगहों पर दीपक जलाए। रंगोली बनाई। अपने घरों में भी दीप प्रज्‍वलित किया। भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर ने कहा कि शदियों से लोग इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। अब जाकर देशवासियों को यह सुखद क्षण आया है जब रामलला का भव्य मंदिर अयोध्‍या में बनना शुरू हो गया है। डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि जिन्होंने भी श्रीराम जन्‍मभूमि पर भव्‍य मंदिर बनाने के लिए संघर्ष किया है, आज उनके संघर्ष को विराम मिला। वह ऐतिहासिक क्षण आ गया, जो देश को गौरवान्वित करेगा। भगवान श्रीराम का मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है।

पांच मन लड्डू का प्रसाद चढ़ाया

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर स्थानीय वैरायटी चौक पर भाजपा नेता अश्वनी जोशी मोन्‍टी के नेतृत्व युवाओं की टीम ने जश्न मनाया। शुद्ध घी के पांच मन लड्डू का भगवान राम को भोग लगाया गया। प्रसाद सभी को बांटे। आतिशबाजी हुई। जयश्री राम के नारे लगे। शंख और घंटा बजाया गया। कई मंदिरों में पूजा हुई। घरों और मंदिरों में दीये जलाए गए। अश्वनी जोशी मोन्टी ने बताया कि 500 वर्षों का सपना आज साकार हुआ है। कृष्णा झुनझुनवाला ने श्रीराम जन्‍मभूमि आंदोलन से जुड़े सभी को याद किया। इस अवसर पर बलराम झुंझनवाला, अनिल कड़ेल, जॉनी संथालिया, सुनील शर्मा, रंजीत सिवनिवाला, मनोज चूड़ीवाला, मुकेश भटोलिया आदि मौजूद थे।

धार्मिक अनुष्‍ठान किए

भारत रक्षा मंच बिहार प्रदेश के तत्‍वावधान में पांच अगस्‍त 2020 को अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्‍यास के अवसर पर दीपोत्‍सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार और झारखंड के प्रभारी रूपेश कुमार रूपेश, राष्ट्रीय मंत्री अर्जित शाश्वत चौबे, प्रदेश सचिव संजीव कुमार मिश्र उर्फ झूलन मिश्र, सचिन अभिषेक, चंदन ठाकुर, रामनाथ पासवान, कुमार नीरज, लीना सिन्हा, बादल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौबे, राजेश कुमार रंजन, अजीत तिवारी, रूबी दास, संगीता सिन्हा, रानी दुबे, पूजा तिवारी आदि ने अपने-अपने घरों में दीपोत्‍सव का आयोजन किया। मंदिरों में भी दीए जलाए। कई धार्मिक अनुष्‍ठान किए। आसपास के लोगों को दीपोत्‍सव मनाने के लिए प्रेरित किया।  समारोह में  दमन कुमार सिंह, अनुज कुमार, प्रतीक आनंद, डॉ अलका चौधरी,अंजु झुनझुनवाला, ब्रजेश कुमार, अजीत कुमार तिवारी, संजू कुमार तिवारी, विनोद कुमार मंडल, सौरभ सुरभीत ,राहुल कुमार तिवारी ,मोनू मिश्रा, रिशु झा, प्यारे हिंद आदि की भूमिका कार्यक्रम में रही।

दीपोत्‍सव मनाया

भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण शिलान्‍यास का दिन बहुत खास है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दिन दीपोत्‍सव के रूप में मनाया। विहिप के विभाग विशेष संपर्क प्रमुख राकेश सिन्‍हा के कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब जनसहयोग के बल पर हमलोग मंदिर जल्‍द ही मंदिर बना लेंगे। उन्‍होंने इस अवसर पर लोगों को मिठाईयां बांटी। सभी कार्यकर्ताओं ने शिलान्‍यास कार्यक्रम को लाइव देखा। वहीं, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्‍ठ के क्षेत्रीय प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने भी अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के अवसर पर लालूचक में दीप जलाकर हर्ष व्‍यक्‍त किया।

प्राणिक वाजपेयी ने कहा कि श्रीराम समरसता के प्रतीक थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.