Move to Jagran APP

भागलपुर में रेलवे कर्मी ने घर में फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या, कुछ दिन पूर्व मां का हुआ था निधन

भागलपुर में रेलवे कर्मी ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। घटना शहर के खंजरपुर के पास की है। बताया जाता है कि मां के निधन के बाद वह काफी दुखी रहता था। हाल ही में मां का निधन हुआ था। साथ ही...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 16 Dec 2021 02:19 PM (IST)Updated: Thu, 16 Dec 2021 02:19 PM (IST)
भागलपुर में रेलवे कर्मी ने घर में फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या, कुछ दिन पूर्व मां का हुआ था निधन
रेलवे कर्मी कृष्णा दुबे खंजरपुर में रहते थे। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बरारी थानाक्षेत्र के खंजरपुर मोहल्ले में गुरुवार की सुबह रेलकर्मी कृष्ण कुमार दुबे की बंद कमरे में फंदे से झूलता शव बरारी पुलिस ने बरामद किया। 40 वर्षीय कृष्ण भागलपुर रेलवे के पार्सल कार्यालय में अस्थायी कर्मचारी थे। गुरुवार की सुबह तकरीबन आठ बजे वह कमरा बंद कर फंदे पर झूल गए। उन्हें फंदे से झूलते समय छटपटाते हुए एक छात्र ने खिड़की की खुले पल्ले से देखा।

loksabha election banner

उसकी सूचना बरारी पुलिस को दी पर बरारी पुलिस सूचना के करीब तीन घण्टे बाद पहुंची। उसके शव को कमरे का लाक तोड़ निकाला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसपर कृष्ण यह लिख छोड़ गए कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। इसमें किसी का दोष नहीं। किसी को परेशान नहीं किया जाय। बरारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने घटना की जानकारी एसएसपी निताशा गुड़िया और सिटी एएसपी शुभम आर्या को दे पंचनामा बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चार भाइयों में सबसे छोटे थे कृष्ण

कृष्ण के पिता स्वर्गीय चंद्रप्रकाश दुबे किशनगंज व्यवहार न्यायालय में न्यायिक कर्मी थे। चार भाइयों

राजीव दुबे सेंट्रल स्कूल जम्मू में प्राचार्य, दूसरा रंजीत दुबे दुमका में शिक्षक, मनोज दुबे भागलपुर में शिक्षक और चौथे नम्बर पर कृष्ण कुमार दुबे थे।

मां के निधन बाद से दुखी थे

मां के निधन बाद से अविवाहित कृष्ण दुखी रहा करते थे। घर मे निचले तल पर अकेले रहा करते थे। एक भाई मनोज अपने परिवार के साथ दूसरे माले पर रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.