Move to Jagran APP

आज से बढ़ जाएगा रेल किराया, मामूली बढ़ोतरी से भी किराए में चली जाएगी अच्‍छी-खासी रकम Bhagalpur News

जिन रेल यात्रियों ने 2020 का आरक्षण टिकट पहले कटाया है उनसे किसी तरह का अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 09:43 AM (IST)
आज से बढ़ जाएगा रेल किराया, मामूली बढ़ोतरी से भी किराए में चली जाएगी अच्‍छी-खासी रकम Bhagalpur News
आज से बढ़ जाएगा रेल किराया, मामूली बढ़ोतरी से भी किराए में चली जाएगी अच्‍छी-खासी रकम Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। रेलवे ने नए साल पर मामूली किराया बढ़ाकर यात्रियों को हल्का झटका दिया है। मंगलवार की रात 12 बजे के बाद से जनरल, स्लीपर और एसी क्लास में सफर करने वालों को ज्यादा पैसे देने होंगे। जनरल में एक, स्लीपर में दो और एसी क्लास में चार पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया में इजाफा किया है। वहीं, मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

loksabha election banner

दरअसल, हाल के वर्षों में रेलवे की ओर से ऑफ बोर्ड और ऑन बोर्ड के तहत कई काम किए गए हैं। देश के रेलवे स्टेशनों का लुक बदला गया है। वहीं, कई जगह काम चल रहे हैं। लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों को एलएचबी रैक में परिवर्तित कर दिया गया है। इस कारण रेलवे ने किराये में मामूली बढ़ोतरी की है। वर्ष 2014-15 के बाद रेल किराया में यह बढ़ोतरी होगी।

पहले आरक्षण करा चुके यात्रियों को नहीं लगा शुल्क

जिन रेल यात्रियों ने 2020 का आरक्षण टिकट पहले कटाया है, उनसे किसी तरह का अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा। रेलवे का साफ कहना है कि इस मामूली वृद्धि से यात्रियों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। रेलवे ने बताया कि 66 फीसद यात्री एमसटी के साथ सफर करते हैं। ऐसे में इसमें कोई किराया नहीं बढ़ाया गया है।

विक्रमशिला में स्लीपर 24 और एसी 48 रुपये महंगा

सभी क्लास में किराया बढऩे के कारण भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस के किराया जनरल में 12, स्लीपर में 24 और एसी में 48 रुपये तक महंगा हो गया है।

आनंद विहार टर्मिनल तक विक्रमशिला का किराया

               पुराना         नया

जनरल-     305          317.80

स्लीपर-     550          575.60

थ्री एसी-    1455        1503.32

टू एसी-      2100        2148.32

एसी फस्र्ट-  3585       3633.32

भागलपुर से रांची का किराया  

                पुराना          नया

जनरल       164           169.33

स्लीपर       293           333.66

थ्री एसी      780            801.33

एसी टू        1127           1148.32

पुराना नया

जनरल       144               148.13

स्लीपर       248                256.26

एसी थ्री      657                 673.52

एसी टू        949                  965.52

एसी फस्र्ट    1627             1643.52

ट्रेनों के किराये में मामूली इजाफा हुआ है। हर क्लास में किलोमीटर के हिसाब से पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इससे यात्रियों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। एमसटी में वृद्धि नहीं हुई है। -निखिल चक्रवर्ती, सीपीआरओ, पूर्व रेलवे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.