Purnia News: रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, छह युवतियां और पांच पुरुष पकड़े गए
पूर्णिया पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर वहां से पांच पुरुष और छह युवतियों को पकड़ा है। छापेमारी में डीएसपी मनोज कुमार राम सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। इससे वहां हड़कंप मंच गया।
पूर्णिया, जेएनएन। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अनगढ़ रेड लाइट एरिया में डीएसपी मनोज कुमार राम के नेतृत्व में स्थानीय थाना व जिला पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर मौके से पांच पुरुष एवं सात महिला को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा छह युवती को भी बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में डीएसपी मनोज कुमार राम , महिला थाना अध्यक्ष किरण बाला , रौटा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, अमौर थाना अध्यक्ष मानुतोष कुमार,अनगढ़ थाना अध्यक्ष गुलाम शहबाज ,बायसी थाना अध्यक्ष एस के हिमांशु , एवं महिला पुलिस पदाधिकारी शामिल थी।
छापा पड़ते ही वहां मच गया हड़कंप
छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। जिस कारण रेड लाइट एरिया के लोगों में हड़कंप मचा रहा। हिरासत में लिए गए महिला व पुरुषों से रौटा थाना में पुलिस के द्वारा गहन पूछताछ की गई । मामले में बायसी डीएसपी मनोज कुमार राम ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेड लाइट एरिया में कुछ लोग अवैध देह व्यापार से जुड़े हुए हैं। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बालों के सहयोग से उक्त जगह छापामारी की। जिसमें 6 लड़कियों को रेड लाइट एरिया से बरामद किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वहां पर हडकंप मच गया।
पकड़ी गई युवतियों में से चार नाबालिग, की जा रही काउंसिलिंग
पकड़ी गई युवतियों में से चार नाबालिग लड़की है, बरामद सभी 6 लड़कियों को महिला थाना अध्यक्ष पूर्णिया के द्वारा कांउंसेलिंग किया गया। तो बरामद लड़कियों द्वारा बताया गया कि हमलोगों को मारपीट कर गले में रस्सी का फंदा लगा कर जान मारने की धमकी देकर हमलोगों से गलत काम कराया जाता था। नहीं करने पर हमलोगों का खाना-पीना बंद कर दिया जाता था। हमलोगों को रेड लाइट एरिया से कहीं बाहर नहीं जाने दिया जाता था। वहीं पुलिस ने मौके पर 5 पुरुष तथा 7 महिला को हिरासत में लिया है।