Punnia Crime: 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हुई हत्या, पत्नी के साथ चलाता था दुकान, किया था प्रेम विवाह
पूर्णिया में आज सुबह अपराधियों ने गोली मार कर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक कन्हैया यादव है। मृतक अपनी पत्नी के साथ सरकारी जमीन पर चाय व नाश्ता का दुकान चलाता था। उनकी पत्नी ने हत्याकांड के बारे में कई जानकारी दी।
संवाद सूत्र, पूर्णिया पूर्व (पूर्णिया)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 बेलौरी भादोटोला के समीप बुधवार की सुबह अपराधियों ने गोली मार कर 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं मृतक का नाम कन्हैया यादव बताया जा रहा है। मृतक अपनी पत्नी के साथ एनएच 31 भादोटोला के समीप सरकारी जमीन पर चाय व नाश्ता का दुकान चलाता था। मृतक कन्हैया यादव मोतिहारी जिले के मटीहारी गांव का मूल निवासी था। जो करीब 18 वर्षों से भादोटोला एनएच 31 के समीप रहता था। और वहीं सरकारी जमीन पर मंदिर बनाकर पूजा भी करता था। घटना को लेकर मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि हम दोनों पति पत्नी के बीच कल मामूली विवाद हुआ था, जिसको लेकर मैं बगल में हीं अपने मायके में सोने चली गई थी। उसी बीच बुधवार को करीब 3 बजे अहले सुबह मेरी 3 साल की बेटी ने बताया कि पापा को किसी ने मार दिया। जिसके बाद हम आकर देखें कि उनके आंख के समीप गोली लगा लगा हुआ है और वह खून से लतपथ है। मेरे पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मैंने स्थानीय लोगों को दिया। उन्होंने बताया कि भादोटोला निवासी सिकंदर उरांव से जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था। वे बार बार आकर जमीन खाली करने की धमकी देता था। इसलिए मुझे शक है कि मेरे घर मे नही रहने का फायदा उठाकर उसी ने मेरे पति की हत्या करवा दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि 18 वर्षों से कन्हैया यादव एनएच 31 के समीप सरकारी जमीन पर दुकान व मंदिर बना कर रहता था। अगर किसी प्रकार का कोई भी विवाद होता था तो वह आगे बढ़कर सभी की मदद करता था। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि कन्हैया यादव हमेशा विवादों में उलझे रहता था। उनका सांठ गांठ कई जमीन ब्रोकर से भी था। और उनके यहां अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आनाजाना लगा रहता था।
मृतक कन्हैया यादव 18 वर्ष पूर्व मोतिहारी जिला से आकर पहले उन्होंने सरकारी जमीन पर मंदिर बनाया और उसमें पुजारी बनकर पूजा करने लगा और उसी क्रम में उन्होंने पास के गांव के ही आदिवासी महिला मंजू देवी से प्रेम विवाह कर लिया और उसी जमीन पर होटल भी चलाने लगा। जिसके बाद उसी में पूजा करना शुरू कर दिया।जिसके बाद भदोटोला में हीं मंजू देवी से शादी कर उक्त स्थल पर हीं होटल चलाने लगा। वहीं से धीरे धीरे उसका सांठ गांठ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों एवं जमीन ब्रोकर से बढ़ता चला गया। कन्हैया यादव अक्सर विवादों में घिरा रहता था। जिससे वह कई मामले में वांछित भी था।
वहीं घटना की जानकारी मिलते हीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, एसआई मनोज कुमार मिश्र,एसआई शिव बचन पाल दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिये अस्पताल भेज दिया। तथा घटना को लेकर पुलिस सभी बिंदु पर जांच शुरू कर दिया है। वहीं इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया घटना हत्या का प्रतीत हो रहा है, सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है,जल्द हीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।