Move to Jagran APP

TMBU : प्रो. नीलिमा गुप्ता बनीं कुलपति, कई सम्‍मान, अवार्ड और उपलब्धियां हैं उनके नाम

TMBU छत्रपति शाहू जी महाराज के कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता को आज तिलकामांझी भागलपुर विश्‍वविद्यालय का कुलपति बनाया गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 07:20 PM (IST)
TMBU : प्रो. नीलिमा गुप्ता बनीं कुलपति, कई सम्‍मान, अवार्ड और उपलब्धियां हैं उनके नाम
TMBU : प्रो. नीलिमा गुप्ता बनीं कुलपति, कई सम्‍मान, अवार्ड और उपलब्धियां हैं उनके नाम

भागलपुर, जेएनएन। राजभवन ने प्रो. नीलिमा गुप्ता को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) का नया कुलपति बनाया है। शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। वे वर्तमान में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में कुलपति के पद पर तैनात हैं। वे मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बरेली जिले की रहने वाली हैं। इन्हें 34 वर्षों का शैक्षणिक अनुभव है, साथ ही अनुसंधान का अनुभव 44 वर्षों का है। डॉ. नीलिमा को शोध-अनुसंधान में 60 से अधिक पुरस्कार, सम्मानों नवाजा गया है।

loksabha election banner

जंतु विज्ञान की हैं प्रोफेसर

वे एमजेपी, रोहिलखंड, बरेली में जंतु विज्ञान की प्रोफेसर थीं। वे बरेली कॉलेज में बोर्ड ऑफ कंट्रोल की डायरेक्टर के साथ राष्ट्रपति, भारत सरकार द्वारा कार्य परिषद् केंद्रीय विश्वविद्यालय, तमिलनाडु की नामित सदस्य हैं। वे यूके (ब्रिटिश काउंसिल) के उच्च शिक्षा आवक मिशन की सदस्य और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा नामित बोर्ड ऑफ गवरनर्स, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोयडा भी हैं। इनकी आठ पुस्तकें प्रकाशित हुई है, जबकि 200 से ज्यादा शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रकाशित हुए हैं। इन्होंने 45 अंतरराष्ट्रीय और 200 से ज्यादा राष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा लिया है।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों की चयन समिति में हैं विशेषज्ञ

प्रो. गुप्ता संयुक्त राज्य अमेरिका, मिस्र, अफ्रीका, कोस्टा रिका, भारत के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के संपादकीय बोर्ड की सदस्य, जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष और विभिन्न वैज्ञानिक समाजों की कार्यकारी सदस्य हैं। वे नैक, यूजीसी लोक सेवा आयोग, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों की चयन समितियों में विशेषज्ञ हैं।

इन महत्वपूर्ण अवार्ड से हुई हैं सम्मानित

एक जानकी अम्मल राष्ट्रीय पुरस्कार, सरस्वती सम्मान, विज्ञान रत्न, डॉ. साह अबीदी विशिष्ट कृषि वैज्ञानिक पुरस्कार, यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल 1977, प्लेटिनम जुबली अवार्ड, जेडएसआई गोल्ड मेड, भारतीय एकेडमी ऑफ पर्यावरण विज्ञान, गोल्ड मेडल, वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार, लाईफ टाइम अचीवमेंट रिकॉग्निशन, उत्कृष्ट बौद्धिक सम्मान के लिए सम्मान, डॉ. बीएन सिंह मेमोरियल ओरेशन अवार्ड, वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार, प्रो. जेएस दत्ता मुंशी गोल्ड मेडल, मिलेनियम वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड, बेस्ट ओरेटर गोल्ड मेडल, आइएईएस सिल्वर जुबली गोल्ड मेडल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रिकॉग्निशन, सालगरे फाउंडेशन बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ द ईयर गोल्ड मेडल, वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.