मुंगेर और पटना भेजे जाने वाले आरोपित 14 दिनों बाद होंगे वापस
भागलपुर। न्यायालय से न्यायिक हिरासत में मुंगेर और पटना भेजे जाने वाले आरोपित 14 दिनों बाद भ
भागलपुर। न्यायालय से न्यायिक हिरासत में मुंगेर और पटना भेजे जाने वाले आरोपित 14 दिनों बाद भागलपुर की जेलों में वापस होंगे। कोरोना संकट से निजात के लिए नई व्यवस्था में न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने वालों की वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
व्यवहार न्यायालय से न्यायिक हिरासत में लिए गए पुरुष आरोपितों को मुंगेर और महिला को पटना सिटी भेजा जाता है। जहां की विशेष अस्थायी जेल में 14 दिनों की क्वारंटाइन के बाद वापस भागलपुर की जेलों में लाया जाएगा। यहां की शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, विशेष केंद्रीय कारा और महिला मंडल कारा में भी ऐसे आरोपितों को सात दिनों के लिए निगरानी वार्ड में रखा जाएगा। यहां सात दिनों की क्वारंटाइन बाद ही उन्हें कैदी वार्डो में स्थानांतरित किया जाएगा। जेल अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि कोरोना संकट से निजात के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था के तहत आरोपितों की वापसी शुरू हो गई है। वैसे आरोपितों को लाया जाने लगा है जो 14 दिनों के क्वारंटाइन में सामान्य पाए गए हैं।