Move to Jagran APP

दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया Banka News

बांका में एक दहेज उत्‍पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। दहेज के लिए एक गर्भवती विवाहिता की हत्‍या कर दी गई। घटना की प्राथमिकी मृतका की मां ने दर्ज कराई है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 03:54 PM (IST)
दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया Banka News
दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया Banka News

बांका, जेएनएन। चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के कसई गांव में दहेज के कारण ससुरालवालों ने गर्भवती ममता देवी की हत्या कर शव को जला दिया। घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार हो गए। इस संदर्भ में मृतका ममता की मां देवघर जिले के बसमत्ता गांव की कैली देवी ने पुलिस से बताया कि ममता की शादी तीन साल पूर्व कसई गांव निवासी पप्पू यादव के साथ हुई थी। वह चार महीने की गर्भवती थी। पति और ससुराल वाले बराबर उससे दहेज के रूप में एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे।

loksabha election banner

दहेज नहीं देने पर ममता के साथ मारपीट की जाती थी। रविवार को दामाद घर आया था। इस क्रम में नकद दस हजार रुपये देकर बेटी को मंगलवार शाम विदा किया था। दूसरे ही दिन बुधवार को बेटी को जलाकर मार डाला। इसके बाद बगल के पदनबेड़ा जंगल में शव को जला दिया। स्थानीय लोग ममता द्वारा खुदकशी करने की बात बता रहे हैं।

घटना की सूचना मायके को नहीं दी गई। लड़की की मां ने पति सहित नौ के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपितों में पप्पू यादव, सन्तु यादव, दिनेश यादव, कौशल्या देवी, अनिल यादव, मैना देवी, कुन्दन कुमार, पिंकी देवी एवं एक अन्य शामिल है। थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.