बांका में प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा, डाक्टर फरार, आक्रोशित लोग ने दिया धरना
बांका के एक अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला मौत हो गई। ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। ग्रामीण अस्पताल में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मनीष पोद्दार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक श्यामकिशोर व एएनएम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। जिले के धोरैया अस्पताल में प्रसव के बाद महिला अंजली कुमारी (22 वर्ष) की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल परिसर में लोग धरना पर बैठ गए है। लोगों ने जमकर आक्रोश जताया है। हंगामा की। अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ किया। लोगों का गुस्सा देख अस्पताल में चकित्सक और कर्मचारी फरार हैं। इस दौरान कुछ अस्पतालकर्मी को लोगों ने बंधक बना लिया है।
गोनरचक गांव के लोगों ने भाकपा नेता मुनिलाल पासवान के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में धरना दिया। ग्रामीण अस्पताल में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मनीष पोदार एवं स्वास्थ्य प्रवंधक श्यामकिशोर व डियूटी पर कार्यरत एएनएम पर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि यहां हमेशा लापरवाही बरती जा रही है। चिकित्सक भी समय पर नहींं आते हैं।
आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की रात में महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसी क्रम में एक बेटी को जन्म देने के बाद महिला को अत्याधिक रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद चिकित्सक ने ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण महिला की मौत हो गई। इधर, चिकित्सक ने इस आरोप को गलत बताया है। आक्रोशित लोग सीएस सुधीर महतो को बुलाने की मांग कर रहे है।
रक्तदान शिविर का आयोजन आज
संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका): लायंस क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज सुबह दस बजे रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय थाना मोड़ स्थित एक होटल में किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोगों को आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब आफ बौंसी के अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह, सचिव राजीव कुमार सिंंह, कोषाध्यक्ष रितेश रंजन, सौरभ चौधरी, संजीव साह, पंकज दास, डाक्टर ऋषिकेश सिन्हा, राकेश शर्मा, शिव कुमार साह, सुमित सुमन, धनंजय साह, अमित कुमार, आनंदजी सहित अन्य तैयारी में जुटे हुए हैं।