Move to Jagran APP

BJP : माला सिंह बनीं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, चुनाव आयोग सेल का भी हुआ गठन, भारत रक्षा मंच की कार्यकारिणी बनी

BJP की महिला मोर्चा ने अपनी प्रदेश इकाई का गठन कर लिया है। प्रदेश इकाई में भागलपुर की एक नेत्री को भी जगह दी गई। इसके अलावा जिले में चुनाव आयोग सेल का भी गठन किया गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 08:45 AM (IST)
BJP : माला सिंह बनीं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, चुनाव आयोग सेल का भी हुआ गठन, भारत रक्षा मंच की कार्यकारिणी बनी
BJP : माला सिंह बनीं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, चुनाव आयोग सेल का भी हुआ गठन, भारत रक्षा मंच की कार्यकारिणी बनी

भागलपुर, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया। भागलपुर की माला सिंह को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। माला सिंह इससे पहले प्रदेश कार्यसमिति व सन्हौला प्रखंड मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। प्रदेश मंत्री बनने पर माला सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासित परिवार है। नयी जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व सहित पूरे संगठन का आभार व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, हरिवंश सिंह मणि, जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, डॉ प्रीति शेखर, नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, भागलपुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, सुषमा साहू, रूपेश रूप, अभय वर्म्मन, राधा रानी सिंह, विजय साह आदि ने उन्हें बधाई दी है।

loksabha election banner

सोमनाथ और नवीन बने जिला सहसंयोजक

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव आयोग सेल के भागलपुर जिला संयोजक विनोद सिन्‍हा ने जिला सहसंयोजक और विधानसभा संयोजकों को मनोनीत कर दिया हैं। सोमनाथ शर्मा और नवीन कुमार चिंटू जिला सहसंयोजक बनाए गए। इसके अलावा सुल्‍तानगंज विधानसभा के लिए राहुल तिवारी, नाथनगर के प्रवीण कुमार प्रसून उर्फ पप्‍पू यादव, भागलपुर विधानसभा के‍ लिए धीरज प्रकाश, कहलगांव के लिए मनोज चौधरी और पीरपैंती विधानसभा संयोजक के लिए दीपक आनंद को मनोनीत किया गया।

चुनाव आयोग सेल का गठन

नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने भाजपा चुनाव आयोग सेल का गठन किया है। बताया कि भवानीपुर के श्रीकिशोर झा को जिला संयोजक, जमुनिया के नलीन कुमार चौधरी और सोनवर्षा के अजय कुमार राय को सह संयोजक, नयाटोला नवगछिया के अधिवक्ता प्रभात कुमार को सदस्य, नारायणपुर के शशिभूषण यादव को सदस्य बनाया गया है।

भारत रक्षा मंच जिला इकाई महिला मोर्चा का विस्तार

भारत रक्षा मंच के भागलपुर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष लीना सिन्हा ने जिला इकाई का गठन कर लिया है। उन्होंने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संगठन मंत्री और महामंत्री के सहमति से इसका विस्तार किया। जिसमें रूबी दास,  पुरातन सिन्हा और रानी दुबे को जिला उपाध्यक्ष, संगीता सिन्हा को महामंत्री, पूजा तिवारी और भारती शाह को मंत्री और रेखा शाह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.