रामविलास के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन-पूजन
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के स्वास्थ्य लाभ के लिए समर्थकों ने बुधवार को बूढ़ानाथ मंदिर में हवन-पूजन और रुद्राभिषेक किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 08:55 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 08:55 AM (IST)
भागलपुर। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के स्वास्थ्य लाभ के लिए समर्थकों ने बुधवार को बूढ़ानाथ मंदिर में हवन-पूजन और रुद्राभिषेक किया। इस दौरान लोजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। वहीं, पुजारी अभिषेक कुमार ने बताया कि जैसे ही उनकी स्थिति नाजुक होने कि सूचना आई हमलोग चिंतित हो गए। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं। इस मौके पर जिला महासचिव परमजीत कुमार, दुर्गेश रंजन, सुबोध पासवान, अनिल पासवान, पीयूष पासवान, अरुण जायसवाल, अलोक रंजन आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें