पुलिस गाड़ी का ऐसा एक्सीडेंट देख सांसें अटक जाएंगी, जानें फिर क्या हुआ
घने कोहरे का असर ट्रेनों-वाहनों पर होने लगा है। रास्ते धुंधले होने की वजह से चालकों को परेशानी हो रही है। वाहन दुर्घटना की चपेट में आ रहे हैं। जमुई में ऐसा ही मामला हुआ है।
By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 08:45 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 08:45 AM (IST)
पटना, जेएनएन। घने कोहरे का असर ट्रेनों के साथ ही वाहनों पर भी होने लगा है। रास्ते धुंधले होने की वजह से चालकों को परेशानी होने लगी है। इसकी वजह से वाहन दुर्घटना की चपेट में आ रहे हैं। बिहार के जमुई जिले में कुछ ऐसी ही घटना हुई है। पेट्रोलिंग को निकली पुलिस गाड़ी का एक्सीडेंट देख आपकी सांसें अटक जाएंगी। लेकिन गनीमत रही कि बड़ी अनहोनी टल गई।
जानकारी के अनुसार जुमई में नगर थाने की पुलिस गाड़ी पूरी तरह पलट गई। फोटो देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। पेट्रोलिंग जीप के सभी चक्के ऊपर हो गए हैं। गाड़ी की स्थिति देखकर किसी को भी बड़ी अनहोनी की आशंका हो सकती है। लेकिन कहा जाता है कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय।
बताया जाता है कि घने कोहरे के कारण जमुई नगर थाने की पुलिस गाड़ी पलट गई। उस पर सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना जमुई-लखीसराय रोड पर हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें