Move to Jagran APP

सेवानिवृत्त इंजीनियर की मौत के कारण का पता नहीं लगा सकी पुलिस

जमशेदपुर से सिंचाई विभाग से सेवानिवृत हुए इंजीनियर शशिकांत झा के संदिग्ध मौत मामले को लेकर जोनल आइजी 23 नवंबर को समीक्षा करेंगे। शशिकांत झा मूलरूप से बरियारपुर के रहने वाले हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 09:36 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:36 PM (IST)
सेवानिवृत्त इंजीनियर की मौत के कारण का पता नहीं लगा सकी पुलिस
सेवानिवृत्त इंजीनियर की मौत के कारण का पता नहीं लगा सकी पुलिस

भागलपुर (जेएनएन)। जमशेदपुर से सिंचाई विभाग से सेवानिवृत हुए इंजीनियर शशिकांत झा के संदिग्ध मौत मामले को लेकर जोनल आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े 23 नवंबर को समीक्षा करेंगे। शशिकांत झा मूलरूप से बरियारपुर के रहने वाले हैं। उनका बेटा राजीव रंजन मुंगेर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। गौरतलब है कि 10 अगस्त को नाथनगर पुलिस ने उन्हें खून से लथपथ हालत में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

prime article banner

मौत के कारण का अकबर नगर पुलिस नहीं लगा सकी पता

पुलिस के मुताबिक एक ऑटो चालक ने शशिकांत झा को घायल हालत में सड़क पर उठाया था। वह डर से उसे थाने लेकर आ गया। जिसे तत्काल नाथनगर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मगर उनकी मौत हो गई थी। घटना की प्राथमिकी अकबरनगर थाने में दर्ज की गई थी। मगर अब तक वहां की पुलिस इस बात का स्पष्ट पता नहीं लगा पाई है कि उनकी मौत दुर्घटना में हुई है या किसी और तरह की बात है। शशिकांत भागलपुर के मानिकपुर अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे।

एसएसपी कर चुके हैं समीक्षा

घटना को लेकर इंजीनियर के बेटे ने पुलिस को बयान दिया था कि उन्हें जानकारी मिली कि पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई थी। इस लेकर अकबर नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच नहीं की। इस मामले की एसएसपी आशीष भारती ने डीआइजी विकास वैभव के निर्देश पर समीक्षा की थी। उसमें सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, लॉ एंड आर्डर डीएसपी निसार अहमद, अकबर नगर थानेदार विकास कुमार सिंह समेत आइओ भी मौजूद थे। उसमें कई निर्देश एसएसपी ने आइओ को दिए थे। लेकिन निर्देश के बावजूद भी पुलिस इस जांच को लेकर शिथिल पड़ी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.