Move to Jagran APP

बांका में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, झारखंड से आई थी पुलिस, एक गिरफ्तार

बांका के एक गांव में अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान करीब एक दर्जन चक्र गोलियां चलने की खबर है। अपराधियों की गोली गोड्डा पुलिस के एसडीपीओ को भी लगने की सूचना है। एक आरोपी पकड़ा गया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 02:47 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 02:47 PM (IST)
बांका में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, झारखंड से आई थी पुलिस, एक गिरफ्तार
घटना बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुशहा गांव के कुशहा टोले की है।

बांका, जेएनएन। बांका में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। एक दर्जन चक्र गोलियां चलने की खबर है। अपराधियों के फायरिंग में झारखंड पुलिस के एक अधिकारियों के जख्‍मी होने की सूचना है। घटना की सूचना पर बांका पुलिस के कई अधिकारी वहां पहुंचे। एक अपराधी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। शेष अपराधी भाग गए हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह की यह घटना है। बांका में अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक दर्जन चक्र गोलियां चलने की सूचना है। अपराधियों की गोलीबारी में कारतूस की छींटें गोड्डा पुलिस के एसडीपीओ को भी लगी। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है। लेकिन मुख्‍य आरोपी वहां से भाग निकला है।

घटना बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुशहा की है। कुशहा टोले में यह घटना घटी। कुछ दिन पूर्व झारखंड के गोड्डा स्थित रौतारा चौक पर हुए दोहरे हत्याकांड की जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि इसमें प्रयुक्त मोटरसाइकिल बांका के गुलनी कुशहा गांव में है। इसी कारण झारखंड पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए वहां पहुंची। इसी क्रम में गोड्डा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झारखंड पुलिस के साथ वहां आए। स्थानीय पुलिस की मदद से मोटरसाइकिल की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरोपी के घर पर धावा बोला। आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी। लेकिन आत्मसमर्पण के बदले आरोपितों ने के घर के अंदर से फायरिंग शुरू कर दी।  

इसी दौरान मुख्य आरोपी फरार होने हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस को हत्‍या में प्रयुक्‍त बाइक को जब्‍त कर लिया है। इस घटना में झारखंड के एसडीपीओ जख्‍मी हुए हैं। जिनका इलाज स्‍थानीय अस्‍पताल में कराया गया। हालांकि वे खतरे में नहीं हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि फायरिंग केवल अपराधियों की ओर से की गई थी। बाद में स्थानीय थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद , अनि रामाकांत सिंह जब तक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचते , तब तक अभिषेक उर्फ पंडित पुलिस पकड़ से कहीं दूर निकल गया था। इस घटना में पुलिस ने कुशाहा के एक संदिग्ध को हिरासत में लेते हुए एक बाइक भी जब्त किया है।

गोड्डा में तीन दिन पूर्व दो लोगों की हत्या हुई थी। उसी हत्या के आरोपितों के रहने की सूचना पर गोड्डा पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें बदमाश दो गोली फायर करते हुए फरार हुए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। -

डीसी श्रीवास्तव, डीएसपी बांका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.