Move to Jagran APP

ऊपर वाला देता छप्पर फाड़ के! कटिहार का मजदूर रातों-रात बना करोड़पति, ड्रीम-11 में जीती धनराशि

कटिहार के एक प्लंबर मजदूर अचानक रातों रात करोड़पति बन गए। इतनी राशि जीतने के बाद इसमें 30 लाख रुपये कर के रूप में भुगतान करना पड़ा। उनके बैंक खाते में 70 लाख रुपये आ गए हैं। दुर्गा पूजा में प्‍लंबर मजदूर बबलू मंडल के घर खुशियां आयी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 01:55 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 01:55 PM (IST)
ऊपर वाला देता छप्पर फाड़ के! कटिहार का मजदूर रातों-रात बना करोड़पति, ड्रीम-11 में जीती धनराशि
कटिहार के PLUMBER मिस्त्री बबलू मंडल रातों-रात बन गए करोड़पति।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। कटिहार जिले में मनिहारी प्रखंड के हंसवर गांव में प्लंबर मिस्त्री अचानक रातों-रात करोड़पति बन गए। टैक्‍स देने के बाद उनके बैंक खाते मेंं 70 लाख रुपये आए हैं। दुर्गा पूजा में इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद से वे और उनका स्‍वजन काफी खुश है। उन्‍होंने कहा कि यह इतनी राशि उन्‍हें कभी मिलेगी यह सपने में भी नहीं सोचा था। आज वे अमीर हो गए हैं।  

loksabha election banner

प्‍लंबर मजदूर बबलू मंडल ने बताया कि उन्‍होंने ड्रीम 11 एप पर आईपीएल खेलकर एक करोड़ रुपए जीते हैं। कहा कि उनके साले ने उन्‍हें मोबाइल में ड्रीम 11 एप डाउनलोड किया था। साथ ही बबलू को खेलना भी सिखाया था। इसके बाद बबलू की इसमें काफी रूचि जग गई। वे रोज घंटों इसमें समय देने लगे। उन्‍होंने कहा कि एकांत में धैर्य के साथ वे इस खेल को खलते थे। इसी दौरान उन्‍होंने एक करोड़ रुपये जीत लिए।  

बबलू मंडल कटिहार जिले में मनिहारी प्रखंड के हंसवर गांव का रहने वाला है। वह प्‍लंंबर मिस्त्री है। वे 10 दिनों से इस एप पर टीम बनाकर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्‍हें एक करोड़ रुपये जीतने का मैसेज आया। इतने रुपए जीतने पर वे काफी खुश हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। वे ड्रीम 11 के वे विजेता बन गए। एक करोड़ में 30 लाख टैक्स में कट गया। 70 लाख रुपए एकाउंट में आ गए। 

बबलू मंडल ने कहा वो धार्मिक अनुष्ठानों में इस राशि का उपयोग करेंगे। अपने टूटे हुए घर को बनवाएंगे। बच्चों की बेहतर तरीके से पढ़ाएंगे। उनके कई शौक हैंं, जिन्हे वो पूरा करना चाहेंगे। बबलू मंडल को काफी संख्‍या में लोग बधाई दे रहे हैं। 

ड्रीम 11 एप क्या है

ड्रीम 11 मोबाइल का एक गेमिंग एप है। एप मनोरंजन के साथ-साथ आमदनी का बेहतर जरिया है। हालांकि इसमें जोखिम भी बहुत है। इससे पहले मनिहारी अनुमंडल के ही एक और मजदूर को अहमदाबाद में इसी एप के माध्‍यम से  एक करोड़ रुपए का इनाम मिला था। इस एप की मदद से आईपीएल क्रिकेट में टीम बनाकर खेला जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.